बामौरकला। शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पिछोर-चंदेरी रोड पर कंचनपुरा मोहल्ला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोराकलां निवासी विनोद अहिरवार रविवार सुबह अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब वह कंचनपुरा मोहल्ला स्थित पिछोर-चंदेरी रोड से गुजर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वहां विनोद अहिरवार सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पास ही पड़ी थी। परिजनों ने शव को अपने कब्जे में लेकर बामौरकला थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। मृतक के रिश्तेदार चंदन अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।