शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रशासनिक सर्जरी की है। करैरा और पोहरी एसडीएम को बदल दिया गया हैं,कलेक्टर के हस्ताक्षर से जारी आदेश मे लिखा गया है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरो के कार्य विभाजन किया जाता है।
इस कार्य विभाजन में श्री जेपी गुप्ता जो शिवपुरी में संयुक्त कलेक्टर के रूप मे पदस्थ थे उनको पोहरी के एसडीएम के रूप में,वही श्री अनुराग निगवाल एसडीएम करैरा को शिवपुरी एवं पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा को करैरा एसडीएम के रूप में भेज दिया गया है। यह सरकारी आदेश है लेकिन इस आदेश के पीछे एक हाई प्रेशर को देखा जा रहा है।
माना जा रहा है बीते रोज एसडीएम अनुराग निगवाल ने करैरा मे एक क्रेशर को सीज कर दिया दिया था। उसी कार्यवाही के कारण एसडीएम अनुराग निगवाल को इनाम रूपी सजा मिली है। यह क्रेशर भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के परिवार का बताया जा रहा है। इस क्रेशर को लेकर बीते रोज ग्रामीणों फोरलेन सड़क को जाम कर दिया था।
यह था मामला,पढ़े और समझे इस हाई प्रेशर को
करैरा के सिल्लारपुर गांव में क्रेशर पर हो रही ब्लास्टिंग से नाराज ग्रामीणों ने देर शाम नेशनल फोरलेन हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण ब्लास्टिंग में उड़े पत्थरों को सड़क पर रखकर बैठ गए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।
ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेशर पर लगातार हो रही ब्लास्टिंग से उनके मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर घरों तक पहुंच रहे हैं। खनिज विभाग के अनुसार क्रेशर की लीज चंद्रभान सिसोदिया के नाम पर है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के भाई विनोद जाटव की जमीन पर संचालित है। क्रेशर आवासीय बस्ती से करीब 300 मीटर दूर स्थित है। ग्रामीणों के मुताबिक ब्लास्टिंग से 2 से 3 प्रधानमंत्री आवास क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई मकानों की दीवारों और छतों में भी नुकसान हुआ है।
उनका आरोप था कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर ग्रामीण रात करीब 8 बजे सिल्लारपुर तिराहे पर एकत्र हुए और हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर करैरा थाना पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति को सामान्य कराया।
छत, दीवार और चौखटें क्षतिग्रस्त हो गई है
केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को पीएम जनमन आवास दिए हैं, लेकिन सिल्लारपुर में क्रेशर की ब्लास्टिंग से इन्हीं मकानों को नुकसान पहुंचने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि उड़कर आने वाले पत्थरों से आवासों की छत, दीवारें और चौखटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है।
क्रेशर के आसपास बस्ती, लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंता
बताया जा रहा है कि यह क्रेशर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के छोटे विनोद जाटव का है। यह क्रेशर नेशनल फोरलेन हाईवे से करीब 700 मीटर दूर स्थित है। इसके दोनों ओर आबादी बसी हुई है। आरोप है कि बस्ती के पास हो रही ब्लास्टिंग से लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि एसडीएम निगवाल ने इस क्रेशर को सील कर दिया था। इस क्रेशर के सील होने के अगले दिन ही एसडीएम निगवाल को करैरा एसडीएम के पद से हटा दिया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।