शिवपुरी, 5 घंटे करते रहे एंबुलेंस का इंतजार,मॉ ओर नवजात की मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में एक परिवार पांच घंटे तक जिंदगी बचाने के लिए फोन लगाता रहा, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तड़के 4 बजे प्रसव पीड़ा से तड़प रही 20 वर्षीय ज्योति के परिजन कभी एक मोबाइल नंबर से तो कभी दूसरे नंबर से मदद मांगते रहे। आखिरकार घर पर ही प्रसव हुआ, लेकिन नवजात बेटे की जान नहीं बच सकी। 

मां की हालत बिगड़ी तो परिवार किराए की टैक्सी से मेडिकल कॉलेज पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने ज्योति को भी मृत घोषित कर दिया। अब दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग कॉल रिकॉर्ड की जांच कराने की बात कह रहा है।

मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डैडरी निवासी राजवीर आदिवासी की 20 वर्षीय पत्नी ज्योति आदिवासी के रूप में हुई है। ज्योति का मायका नरवर क्षेत्र के छितरी गांव में है। मृतक के जेठ महेंद्र आदिवासी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे ज्योति को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कई बार कॉल किए, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि अभी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। करीब 5 घंटे तक लगातार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई सरकारी मदद गांव नहीं पहुंची, तो घर पर ही ज्योति का प्रसव हो गया। उसने एक बेटे को जन्म तो दिया, लेकिन उचित इलाज के अभाव में नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।


नवजात की मौत के बाद ज्योति की हालत और बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन ने किराए की टैक्सी का इंतजाम किया और सुबह करीब 11 बजे ज्योति को लेकर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया।

महेंद्र आदिवासी ने गांव की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तो बना है, लेकिन वहां आशा कार्यकर्ता तक नहीं है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को कोई मदद मिल सके। बताया जा रहा है कि ज्योति की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी और यह उसकी पहली डिलीवरी थी। एक साथ मां और नवजात की मौत से पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल है।

अफसर बोले- कॉल रिकॉर्ड की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे और एंबुलेंस सेवा के जिम्मेदारों ने जांच की बात कही है। 108 एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आनंद त्रिपाठी ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर से इमरजेंसी सेवा के लिए कॉल किए गए थे, उसकी कॉल डिटेल और रिकॉर्ड की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषेश्वर ने भी पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!