शिवपुरी,पोहरी मे लूट की जांच करेगा आयकर विभाग,नही टिक सकी टमाटर की झूठी​ स्क्रिप्ट

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी पुलिस ने लुट की झूठी कहानी को ट्रेस कर लिया,टमाटर की कमाई से अर्जित किए 4.5 लाख रूपए की लूट की जांच मे किसान के संदिग्ध ट्राजैक्शन की ओर मोड दिया है। किसान का कहना था कि उसके साथ लूट हुई है पुलिस ने जब जांच शुरू की तो जांच टमाटर की कमाई की झूठी कहानी टिक नही सकी,मामले में आयकर विभाग  की एंट्री होना बाकी है। पोहरी पुलिस का कहना है कि आयमर विभाग को इस ट्रांसजैक्शन को लेकर पत्र लिख रहे है। 
 
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को कप्तान सिंह ने शिकायत की थी कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे पोहरी मार्केट में अज्ञात व्यक्ति उसके 4.50 लाख आंध्र प्रदेश बैंक से खाते में आई है एकमुश्त रकम रुपए छीनकर ले गया। थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की तो लूट जैसे कोई प्रमाण नहीं मिलने पर फरियादी से पूछताछ हुई। उसने स्वीकार किया कि झपटमारी नहीं हुई थी। दूसरे व्यक्ति को रकम लौटाने से बचने के लिए उसने झूठी कहानी रची थी।

टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि पूछताछ में कप्तान यादव ने पहले रकम को किसानों के टमाटर बेचने की कमाई बताया, फिर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा खाते में भेजे जाने की बात कही। बैंक जांच में पता चला कि 4.50 लाख रुपए आंध्र प्रदेश की एक कंपनी या फर्म से पुडुचेरी की बैंक शाखा के माध्यम से एकमुश्त ट्रांसफर हुए थे। मामले की जानकारी देने आयकर विभाग को पत्र लिखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!