शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 प्रवास कार्यक्रम है। सिंधिया अपने इस दौरे मे शिवपुरी जिले को 138 करोड की विकास का बजट लेकर आए है। आज गुरूवार को कोलारस क्षेत्र को कुल ₹38.92 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने सिंध नदी पर ₹30.48 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ‘भड़ौता पुल’ सहित प्रमुख सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी और स्थानीय जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-III) के अंतर्गत ₹30.48 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास उपलब्धि है। इस अवसर पर उन्होंने कुल ₹38.92 करोड़ की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
भड़ौता पुल बनेगा क्षेत्र की जीवनरेखा
सिंध नदी पर निर्मित लगभग 570 मीटर लंबा यह पुल अपने एप्रोच मार्गों सहित करीब 1,200 मीटर लंबा है। इसके शुरू होने से रन्नौद, सिंघारई माता मंदिर सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से नदी के कारण आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पुल से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों, बाजारों और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। यह पुल केवल दो क्षेत्रों को जोड़ने वाला निर्माण नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए विकास, सुविधा और संभावनाओं का नया मार्ग बनेगा।
₹38.92 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दौरान कोलारस क्षेत्र में कुल ₹38.92 करोड़ की विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें PMGSY-III के अंतर्गत ₹30.48 करोड़ की लागत से निर्मित 7.35 किलोमीटर लंबे कोलारस-रन्नौद मार्ग का लोकार्पण तथा PM-JANMAN के अंतर्गत दो सड़क परियोजनाओं और एक पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार रात से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के चार दिवसीय दौरे के दौरान करीब 134 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।सिंधिया शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें सड़क संपर्क, नागरिक बुनियादी ढांचे और खेल सुविधाओं में सुधार पर ध्यान दिया जाएगा।
12 नवंबर को सुबह श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक-बालिका) तथा अंडर-18 अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इसके बाद कोलारस क्षेत्र के सेसई सड़क में स्थानीय कार्यक्रम, भदौता में विभिन्न सड़क एवं पुल कार्यों तथा सिंहराई माता मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके उपरांत रन्नौद एवं अजलेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम तथा केलधार (कपिल मुनि आश्रम) में विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में युवा संवाद तथा इन्फ्लुएंसर्स एवं कलाकारों के साथ चर्चा करेंगे।
इसी क्रम में 13 नवंबर को सुबह रॉबर्टसन रोड पर विभिन्न कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के बाद नवीन स्थानांतरित फल मंडी का भ्रमण कर व्यापारी संघ से चर्चा करेंगे। इसके बाद ग्राम भौंती में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और पिछोर में कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के साथ शामिल होंगे। तत्पश्चात गणेश खेड़ा एवं खोड़ में स्थानीय कार्यक्रम, खोड़ के धाय महादेव मंदिर में दर्शन तथा मनपुरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के पास रैन बसेरा का भूमिपूजन तथा नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में जिला कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों मनियर टोल टैक्स, साईंपुरा एवं चिंताहरण मंदिर के पास स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
14 नवंबर को सुबह माधव चौक पर ‘माधो महाराज जयंती कार्यक्रम’ में शामिल होने के बाद जनसंपर्क कार्यालय में जनसंपर्क करेंगे। इसके पश्चात कोलारस स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोहादेवी मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं गा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।