Shivpuri News: पत्नि के सामने पति की हत्या, सिर मिट्टी मे दबा दिया, रात भर पति की लाश पर बेठी रही पत्नि

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

मायापुर / पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में आने वाले ग्राम राजापुर महुआ गांव मे एक युवक की हत्या का मामला समाने आया है। युवक की हत्या उसकी हमलावरो ने उसकी पत्नि के सामने की है,युवक के साथ मारपीट की गई वही उसका सिर मिट्टी मे दबा दिया गया,बेबस पत्नि पूरी रात अपनी पति की लाश के साथ बेठी रही। 

जानकारी के अनुसार महुआ निवासी कल्ली लोधी उम्र 35 साल पुत्र रामनारायण लोधी सोमवार रात पत्नी सविता लोधी के साथ गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत पर सिंचाई करने गया था। मृतक के भाई राजेंद्र लोधी ने बताया, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच 5-6 हमलावर खेत पर पहुंचे। सविता के सामने कल्ली को पकड़ लिया। लोहे की रॉड और भारी हथियारों से हमला किया। सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाई। चेहरा मिट्टी में दबा दिया। मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन के मुताबिक वे शव को पहले खनियांधाना लेकर पहुंचे थे। वहां मेडिकल कॉलेज में पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए 2500 रुपए खर्च किए। निजी वाहन से शव शिवपुरी लाना पड़ा। उसी गाड़ी से एक पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम के कागजात लेकर आया। शाम 5 बजे के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराने की बात कही गई। अब परिजनों को सुबह दोबारा एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव गांव ले जाना पड़ेगा।

पत्नि सविता रात भर पति की लाश के साथ बैठी रही
खेत गांव से दूर होने और पास में मोबाइल फोन नहीं होने के कारण सविता रातभर पति के शव के पास बैठकर बिलखती रही। मंगलवार सुबह उजाला होने पर उसने पास के खेत में मौजूद एक व्यक्ति के फोन से परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

पिता की भी हो चुकी है हत्या 
बहन पर हमला मृतक के भाई राजेंद्र लोधी ने बताया कि उनके पिता की भी 2009 में हत्या हो चुकी है। हाल ही में उनकी बहन प्रियंका लोधी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें उसे कई टांके आए थे। अब कल्ली की हत्या के मामले में परिजन गांव के नाथी राजा लोधी, रघुराज लोधी सहित अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!