Shivpuri News: धर्म से गद्दारी करने वाले प्राचार्य सहित 3 टीचर किए गए सस्पैंड, टोटल हुए 7

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिक्षक का सर्वप्रथम और सर्वोपरी धर्म होता है अपने स्टूडेटस के भविष्य के साथ न्याय करना,लेकिन करैरा मे स्थित पीएमश्री शाकसीय कन्या उच्चर माध्यमिक विद्यालय मे 9वीं और 11वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में फेल व अनुपस्थित रहीं 71 छात्राओं को फर्जी तरीके से पास कर अगली कक्षा में प्रमोट क दिया सीधा सीधा लिखे तो फैल स्टूडेंटस को पास कर दिया,यहां शिक्षक ने अपने धर्म से गद्दारी करते हुए रिश्वत लेने का पाप भी कर दिया। इस मामले मे कलेक्टर अर्पित वर्मा के प्रतिवेदन के आधार पर संभागायुक्त ग्वालियर ने तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य सहित तीन और शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में पहले भी तीन शिक्षकों पर गाज गिर चुकी है।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान स्कूल में गंभीर लापरवाही और षड्यंत्र सामने आया था। जो छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुईं या फेल हो गई थीं, उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर फर्जी अंकसूचियां जारी कर दी गईं।

संभागायुक्त तक शिकायत पहुंचने के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा और डीईओ आकाश सिंह यादव ने मामले की जांच बीईओ करैरा मुकेश शर्मा की टीम से कराई। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई और खुलासा हुआ कि कक्षा 9वीं की 62 तथा 11वीं की 9 छात्राओं को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया था। 

रिपोर्ट मिलते ही डीईओ ने प्राथमिक स्तर पर माध्यमिक शिक्षक अंजना गुप्ता, कृष्णमुरारी मेहते और संध्या त्रिपाठी को निलंबित किया था। वहीं षड्यंत्र में प्रमुख भूमिका निभाने वाली प्रभारी प्राचार्य कविता लोधी, उच्च माध्यमिक शिक्षक अर्चना गुप्ता और सतीश कुमार खटीक के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा गया था। कमिश्नर ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!