फ्री हिट काजल सिकरवार @शिवपुरी। आज धनतेरस के साथ ही दीपावली के 5 दिवसीय महापर्व का श्रीगणेश हो चुका है। त्यौहार के इस खास मौके पर इंदौर और भोपाल में पढ़ाई और नौकरी कर रहे शिवपुरी के हजारों लोग अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन इस बार उनका यह सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं है। वजह है- बस ऑपरेटरों की खुली और बेखौफ लूट! अगर आप रेडबस (RedBus) ऐप पर किरायों की लिस्ट देखेंगे, तो यकीन मानिए आपको लगेगा कि ये बसें अब सड़कों पर दौड़ेंगी नहीं, बल्कि फ्लाइट बनकर हवा में उड़ेंगी।
आम दिनों में जिस स्लीपर कोच का किराया 600 से 800 रुपए होता था, वह 300 से 500 प्रतिशत तक बढ़ाकर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक कर दिया गया है। इंटरसिटी ट्रेनें पहले से फुल हैं, और इसी मजबूरी का फायदा बस वाले उठा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल सिस्टम पर है- हमारी शिवपुरी RTO महोदया कार्रवाई करने के लिए किसी 'लिखित शिकायत' का इंतज़ार कर रही हैं, जबकि लूट के ये सारे सबूत ऑनलाइन साइट्स पर खुलेआम मौजूद हैं। आइए आपको दिखाते हैं कैसे त्यौहार के नाम पर आम आदमी की जेब पर दिनदहाड़े डाका डाला जा रहा है...
रेड बस की आनलाइन बेबसाइड मे किराया
भोपाल से शिवपुरी आने वालों के लिए आज 6 नवंबर 2026 को भोपाल ट्रेवल्स ने 1200 रूपये किराया किया,वहीं अन्य बसों जैसे रायनस्टार ट्रेवल्स का किराया 1499 रूपये से शुरू वहीं वर्मा ट्रेवल्स 2400 रूपये से शुरू हैं, राजरतन टावर्स व ट्रवल्स 3198 से शुरू, हंत ट्रवर्स 2499 रूपये,बेट्रवंती ट्रवल्स 2999 रूपये से 4499 रूपये,कल्पना ट्रवल्स 3499 रूपये हैं वहीं अगर में छोटी दिपावली यानी 7 नवंबर की बात करें तो राज कल्पना ट्रवल्स 2499 रूपये से शुरू,राजरतन टावस व ट्रवल्स 2908 रूपये से शुरू,हंस ट्रेवल्स 2499 रूपये से शुरू होकर बेट्रवंती ट्रवल्स का किराया 3 हजार से 4499 रूपये के बीच हैं।
वहीं अगर हम सीधे तौर पर 8 नवबंर 2026 यानी बड़ी दिपावली की बात करें तो भोपाल से शिवपुरी आने वाली बसें वर्मा ट्रवल्स 2400 से शुरू,राज कल्पना ट्रेवल्स 2499रूपये, राजरतन टावर्स व ट्रवल्स 5556 रूपये, सीजी लिंक ट्रेवल्स 4450 रूपये यानी अगर हमें दिपावली के लिए भोपाल से शिवपुरी त्यौहार मनाने के लिए आना हैं तो हमें एक प्लाईट का किराया देना पडेगा।
इंदौर से शिवपुरी आने वाली बसों की बात करें तो उनका किराया भी
इंदौर से शिवपुरी आ रहें स्टूडेंटस, मजदूर या अन्य लोग भी अब बस को बस के किराये की जगह प्लाईट का किराया देंगे। जैसे कि 6 नवंबर सफर एक्सप्रेस रू 3899, इंटरसीटी स्मार्ट बस 1510 से शुरू, एमआर ट्रेवल्स 1300 रूपये, राजकमल ट्रेवर्स रू 10 हजार रेड बस एप पर बताया जा रहा हैं। वहीं 9 नवंबर सफर एक्सप्रेस 3899 रूपये,इंटरसिटी स्मार्ट बस 1667 रूपये, एमआर ट्रवर्स 2799 रूपये संजय ट्रवल्स 1600 रूपये 2650 हैं, राजकमल ट्रवल्स 10 हजार रूपये हैं। 10 नवंबर से 16 नवबंर तक भी बसों के किराये में कोई खास अंतर नहीं आया।
वहीं अगर हम आज शिवपुरी से इंदौर या फिर भोपाल जाने की बात करें तो बस के किराये यह अंतर हैं,राजरतन टावर्स व ट्रेवल्स 949 रूपये, प्लाय बस 1224 रूपये, गजराज ट्रेवल्स 1000 रूपये, बरसाना ट्रेवल्स 1200 रूपये, अनुस्काय बस 1000 रूपये, श्री द्वारकेश ट्रेवल्स 6 हजार रूपये, ओमश्री बालाजी टावर्स व ट्रेवल्स 750 रूपये हंस ट्रेवल्स 899 रूपये,श्यामा ट्रेवल्स 2500 रूपये हैं।
वहीं 8 नवंबर यानी दिपावली के दिन का किराया इंटरसिटी ट्रेवल्स 750 रूपये, राजहंस र्टेवल्स 800 रूपये, प्लायबस 1049 रूपये,सताबदी ट्रेवल्स 1299 रूपये, गजराज ट्रेवल्स 1200 रूपये, श्री लक्ष्मीनाथ ट्रेवल्स 3500, अनू स्कायबस 5 हजार रूपये, ओमश्री बालाजी 5 हजार रूपये, श्री द्वारकेश ट्रेवल्स 6 हजार रूपये बाबू ट्रेवल्स् 1699 रूपये, एमपीटी भदोदिया ट्रेवल्स 3 हजार रूपये,सत्यम ट्रेवल्स 5 हजार रूपये,शरद इंदौर 1300 रूपये, श्री सावरियां ट्रेवल्स 4399 रूपये,
दिपपावी के बाद 9 नवंबर इंटरसिटी 1700 रूपये,रायरस्टार का 1499 रूपये, राजहंस 1600,कृष्णा बस 1600, जैन ट्रेवल्स 800 ,फ्लायबस 2099 रूपये यानी की किराया 700 से बढ़कर 6 हजार तक पहुंच चुका हैं। और यह किराया 15 से 16 नवंबर तक लगभग यही रहने वाला हैं।
कुल मिलाकर यातायात विभाग के नियम की बात करे तो आने जाने का किराया एक होता है लेकिन हमारा यातायात विभाग सडक पर चल रही माल वाहन का पकड का चैक कर लेता है कि लेकिन त्यौहार पर होने वाली बसो की लूट को नही पकडता,दो दिन पूर्व शिवपुरी की आरटीओ रजंना सिंह ने एक अखबार को अपना स्टेटमेंट दिया था कि आप शिकायत करे हम कार्यवाही कर। वही इस मामले मे हमारे राम का कहना है कि शिकायत की क्यो आवश्यकता है,आप रेड बस की आनलाइन साइड खोलकर देख ले दूध का दूध पानी का पानी हो जाऐगा।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।