शिवपुरी,आसपुर वाले संतोष सिंह की लाश रोड पर मिली,यह कहता है क्राईम सीन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

भौंती / पिछोर। शिवपुरी जिले के भौंती थाने की खोड चौकी क्षेत्र मे आने वाले नेगुवा गांव के पास गोरा टीला रोड पर एक युवक की लाश मिली है,युवक ट्रेक्टर से अपने घर लौट रहा था,मृतक ट्रेक्टर स्वयं चला रहा था। मृतक के भाईयो ने हत्या की अशंका जाहिर की है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्राईम सीन की छानबीन करने के बाद उक्त घटना को दुर्घटना की ओर संकेत कर रहे है,बाकी पोस्टमार्टम की रिर्पोट के बाद मामला क्लीयर होगा। 

जानकारी के मुताबिक आसपुर निवासी संतोष पुत्र हरभजन उर्फ पप्पू केवट अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लुकवासा क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर वापस आसपुर लौट रहा था। तभी रात को खोड व नेगुवा गांव के बीच गोराटीला रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।  हादसे में संतोष ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मामले की सूचना सुबह पुलिस को मिली जिस पर से चौकी प्रभारी संजय लोधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मानें तो ट्रैक्टर का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने की आशंका है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

वहीं घटनास्थल पर मृतक के भाई रिंकू केवट ने दो लोगों पर भाई की मौत को लेकर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल करते हुए पूरे मामले की हर एंगल से विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!