शिवपुरी। शिव की पुरी शिवपुरी मे स्थित शिवधाम लोक मे 12 ज्योर्तिलिंगो के दर्शन होगें,शहर मे स्थित शिवधाम मे देश मे स्थित 12 ज्योतिलिंगो के धाम से शिवलिंग लाए जा रहे है। इसी क्रम मे सबसे पहले केदारनाथ से एक भव्य और विशाल शिवलिंग शिवपुरी पहुंच चुका है। अभी 11 शिवलिग और लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
शिवपुरी शहर के थीम रोड पर स्थित मंदिर मे शिवलोक धाम में एक भव्य और विशाल शिवलिंग की आकृति का एक मंदिर कई वर्षो से निर्माणाधीन हैं,इस मंदिर मे अब देश मे मुख्य और प्रमुख 12 ज्योतिलिंगो की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। देश मे स्थित 12 ज्योतिलिंग क्रमंश:सोमनाथ गुजरात (सौराष्ट्र / वेरावल),मल्लिकार्जुन- आंध्र प्रदेश (श्रीशैलम),महाकालेश्वर - मध्य प्रदेश (उज्जैन),ओंकारेश्वर - मध्य प्रदेश (खंडवा / नर्मदा तट),केदारनाथ - उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग),भीमाशंकर-महाराष्ट्र (पुणे / सह्याद्री),काशी विश्वनाथ - उत्तर प्रदेश (वाराणसी),त्र्यंबकेश्वर-महाराष्ट्र (नासिक),वैद्यनाथ - झारखंड (देवघर),नागेश्वर-गुजरात (द्वारका),रामेश्वरम-तमिलनाडु (रामनाथपुरम),घृष्णेश्वर-महाराष्ट्र (छत्रपति संभाजीनगर / औरंगाबाद) से यह शिवलिंग लाए जा रहे है। बताया जा रहा है कि जैसे इस स्थानो पर शिवलिंगो की आकृति है उसी आकृति के शिवलिंग की मुर्ति शिवपुरी इन्ही स्थानो से लाई जा रही हैं।
आश्रम के महंत श्री विनय दास जी महाराज के सानिध्य में प्रथम ज्योतिर्लिंग मूर्ति केदारनाथ धाम से शिवपुरी आ गया है। इस प्रथम मूर्ति की यजमान ग्राम चकक नौहरीकलां पंचायत निवासी श्रीमती शारदादेवी - लल्लू कुशवाहा होंगी, जिनके द्वारा मूर्ति को विराजमान कराया जाएगा। प्रथम स्थापना के बाद शेष 11 मूर्तियों की स्थापना के लिए जो भी भक्त यजमान बनना चाहते हैं, वे महंत श्री विनय दास जी महाराज से संपर्क कर सकते हैं।
%20(53).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।