पूर्व जनपद अध्यक्ष के घर पर फायरिंग, प्रभात एंड ब्रदर्स सहित राठखेडा भी शामिल-3 घायल

0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित सिंह निवास गांव में पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत के घर पर बीती रात 11 बजे आदतन अपराधी प्रकट रावत की गैंग ने हमला करते हुए फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस हमले को रोकने गई सिटी कोतवाली पुलिस पर भी फायरिंग इस गैंग के सदस्यों ने की है। परम सिंह रावत के भाईयो ने प्रकट रावत के भाई को मौके से पकड़ लिया उसकी बदूंक छीन ली। वही पुलिस ने रात मे 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। इस हमले मे चौंकाने वाली खबर है यह है कि पूर्व मंत्री पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा के छोटे भाई मस्तराम धाकड़ का लड़का रोहित धाकड भी शामिल था। कोतवाली पुलिस ने रोहित धाकड को भी गिरफ्तार किया है। इस हमले में जय सिंह रावत के हाथ को छू कर गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली सीमा मे सिंह निवास गांव मे पूर्व जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत के घर सिह निवास पंचायत के सरपंच पति प्रकट रावत,प्रभात रावत,प्रमोद रावत,रोहित धाकड ने और अन्य बदमाशो ने मिलकर फायरिंग कर दी। हमलावर 4 गाड़ियों से आए थे। और सीधे घर के कैंपस तक आ गए थे। फायरिंग की आवाज सुनकर रावत परिवार ने कंट्रोल रूम को फोन किया। इस हमले की जानकारी मिलते ही कोतवाली सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को दबोचने का प्रयास किया लेकिन इन हमलावरो ने पुलिस तक फायरिंग कर दी।

पारम सिंह रावत के छोटे भाई जय सिंह रावत पुत्र श्री कंचन सिंह रावत उम्र 39 साल निवासी सिंह निवास ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 बजे जब जय सिंह अपने भाइयों और परिजनों के साथ घर के अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी प्रमोद, प्रभात और प्रगट रावत अपने 10 अन्य साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। प्रमोद के हाथ में 315 बोर की बंदूक थी और प्रभात पिस्टल लिए हुए था। अंदर घुसते ही आरोपियों ने गालियां देनी शुरू की और प्रमोद ने जय सिंह पर जान से मारने की नीयत से सीधे तीन फायर किए। एक गोली जयसिंह के बाएं हाथ को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह वहीं गिर पड़े।

महिलाओं की मौजूदगी में बरपा कहर
घटना के दौरान घर में दो महिलाएं भी आ गईं, जिन्हें देखकर आरोपियों का गुस्सा और बढ़ गया। आरोपी चिल्ला रहे थे, इन्हें जान से खत्म कर दो, आज जिंदा मत छोड़ो। जब जय सिंह गोली लगने से गिर गए, तो हमलावरों ने उन्हें मरा हुआ समझ लिया और परिवार के अन्य सदस्यों—दीवान सिंह, मजबूत सिंह और अरविंद—की ओर मुड़ गए।

पुलिस की दस्तक और आरोपियों की फरारी
चीख-पुकार सुनकर जब जय सिंह ने डायल 112 को सूचना दी, तो पुलिस की गाडी पर भी गोली चलाते हुए हमलावर  मौके से भाग निकले। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अभी तो पुलिस आ गई, लेकिन अगली बार मिले तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मौके पर पहुंचे परमाल और विनोद रावत ने घायल जय सिंह को अस्पताल पहुंचाया।


घायलों की स्थिति:
दीवान सिंह: बाएं पैर के घुटने, हाथ की उंगली और हथेली पर गंभीर चोटें।
मजबूत सिंह: कमर और छाती पर अंदरूनी (मूंदी) चोटें।
अरविंद रावत: पीठ, पैरों और दोनों हाथों में बेरहमी से मारपीट के निशान।
जय सिंह: हाथ में गोली लगने से जख्मी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!