शिवपुरी। शिवपुरी में विघ्नहर्ता गजानन के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं! फिजिकल इलाके में बन रहीं 15 से 20 फीट तक की ऊंची और भव्य गणेश प्रतिमाओं को उनके पंडालों तक ले जाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
बप्पा की इस भव्य सवारी में कोई विघ्न न आए और शहरवासियों को लंबे जाम के झाम से न जूझना पड़े, इसके लिए शिवपुरी यातायात पुलिस ने एक स्मार्ट ट्रैफिक डायवर्शन प्लान तैयार किया है। अक्सर बड़ी मूर्तियों के जुलूस के कारण इस रोड पर भारी जाम लग जाता था। इसी को सुलझाने के लिए पुलिस ने यह नई व्यवस्था लागू की है।
यह डायवर्शन 13 और 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सख्ती से लागू रहेगा।धर्मवीर घाटी से फिजिकल रोड की तरफ केवल बाइक और स्कूटी जैसे दोपहिया वाहन ही जा सकेंगे। जिले भर से प्रतिमाएं लेने आ रहे श्रद्धालु अपने चार पहिया या लोडिंग वाहनों के साथ 'दो बत्ती' होते हुए परशुराम तिराहे से फिजिकल रोड पहुंच सकते हैं।
फिजिकल रोड पर संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए डीजे वाले वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बैन रहेगी, ताकि यातायात सुचारू रहे। यातायात पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे डायवर्शन प्लान के अनुसार तय रूट का ही पालन करें। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यही है कि बप्पा का आगमन बिना किसी परेशानी के और पूरी भव्यता के साथ हो सके।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।