बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर 22 साल के युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बुढ़ाडोंगर गांव निवासी गोलू पुत्र बारेलाल जाटव के रूप में हुई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
बुढ़ाडोंगर गांव के पास बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना बदरवास पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बदरवास स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोलू सुबह रोशनी होने से पहले ही घर से निकल गया था। इसके बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है। युवक रेलवे पटरी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस की जांच के बाद चलेगा।
%20(17).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।