शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को एक 25 साल की विवाहिता ने एक शिकायती आवेदन दिया है। इस आवेदन मे पीडिता ने दिनारा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है,विवाहिता के शब्दो का अर्थ है कि पुलिस ने पैसा लेकर उसकी एफआईआर की स्क्रिप्ट बदली है उसे 3 दिन तक थाने मे अवैध रूप से रखा गया और डराया धमकाया गया है।
पीडिता का रेप हुआ है उसने 164 के बयान भी दर्ज कराए है। दिनारा थाना प्रभारी का कहना है कि महिला ने 3 दिन पूर्व कुछ लोगो पर मामला दर्ज कराया है,बयानो की वीडियो भी बनाई गई थी,महिला बहकावे मे आकर झूठे आरोप लगा रही हैं।
यहाँ बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई पुलिस के डर से महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने झूठे बयान दिए, या फिर अब वह किसी के बहकावे में आकर कहानी पलट रही है? यह इस केस का सबसे बड़ा जांच का बिंदु है।
शिकायत के अनुसार
उत्तर प्रदेश की जालौन जिले मे निवास करने वाली एक 25 साल की विवाहिता अपनी सहेली के साथ 14 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह सहेली के साथ करैरा के एक देव स्थान के लिए दर्शन करने निकली थी। जैसे ही दोनो सहेली दिनारा स्थित सिकंदरा बैरियर के पास पहुंच तो विवाहिता की सहेली के बेटे की तबीयत अचानक से खराब होने की सूचना मिली। बेटे की तबीयत खराब होने पर सहेली वापस चली गई।
इसी दौरान महिला के परिचित अंशुल कमरिया ने उसे दर्शन कराने की बात कही। महिला ने सहेली को वापस भेज दिया। आरोप है कि अंशुल उसे चार पहिया गाड़ी में बैठाकर दतिया की ओर ले गया और हाईवे के नीचे सुनसान जगह पर विरोध के बावजूद उसका बलात्कार कर दिया। इसके बाद वह महिला को वहीं छोड़कर चला गया।
पीडिता ने इस घटना की जानकारी 112 पर सूचना दी। पुलिस महिला को दिनारा थाने ले गई। आरोप है कि दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, रातभर थाने में बैठाए रखा और मारपीट कर डराया-धमकाया। महिला का दावा है कि अंशुल के कुछ लोग सुबह करीब 10 बजे दरोगा को रुपये देकर गए। उसे तीन दिन थाने में रोककर दूसरे लोगों के खिलाफ वीडियो और कोर्ट में बयान देने का दवाव बनाया गया। महिला ने अपनी मूल शिकायत पर कार्रवाई मांगी है।
दिनारा के एसआइ अरविंद छारी ने आरोपों को झूठा और निराधार बताया। उनके मुताबिक, महिला ने तीन दिन पहले कुछ लोगों के खिलाफ एफआइआर कराई थी और वीडियो तथा धारा 164 के बयान भी दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि महिला बहकावे में आकर आरोप लगा रही है।
कुल मिलाकर दिनारा पुलिस पर आरोप गंभीर है
कानूनन किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद या बिना वैध कारण के थाने में नहीं रोका जा सकता। यदि पीड़िता को रातभर थाने में बैठाकर मारपीट की गई और 3 दिन तक रोका गया, तो यह मानवाधिकार और पुलिस नियमों का सीधा उल्लंघन है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।