शिवपुरी,आवारा गोंवश के कारण हलवाई रानू की रोड एक्सीडेंट में मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

राजेन्द्र बाथम @ सतनवाडा । शिवपुरी जिले के सतनवाडा थाना सीमा मे एक आवारा गाय के कारण एक हलवाई की मौत होने की खबर मिल रही हैं,बताया जा रहा है कि मृतक हलवाई अपनी ई-स्कूटी से अपनी लेवर लेने घर से निकला था,सतनवाडा कस्बे से निकली फोरलेन सडक पर अचानक से गोवंश आने के कारण हलवाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसकी स्कूटी स्लिप होकर ​गोंवश से जा टकराई,जिससे हलवाई को सिर मे अंदरूनी गंभीर चोटे आई,घायल हलवाई को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार सतनवाडा कस्बे मे नरवर तिराहे रोड ​स्थित नाश्ते की दुकान लगाने वाले रानू राठौर उम्र 40 साल पुत्र आल्हा राठौर आज शनिवार की सुबह 6.30 बजे अपनी नाश्ते की दुकान की लेवर लेने ​के लिए अपनी ई-स्कूटी से घर से निकला था। 

रानू राठौर सतनवाडा थाने से थोडा से पहले फोरलेन पर जा रहे थे तभी अचानक सडक पर आवारा गोवंश आ गया और रानू से उसे बचाने की कोशिश की,इस कोशिश में रानू की ई-स्कूटी फोरलेन पर स्लिप हो गई और फिसलते फिसलते गोवंश से जा टकराई। इस हादसे मे रानू के सिर मे और शरीर मे अंदर अंदरूनी चोटे आई,रानू मौके पर ही बेहोश हो गया था। 

घटना के बाद डायल 112 को कॉल किया गया मौके पर पहुंची 112 गाडी से रानू को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी इलाज के लिए ले जाया गया,लेकिन रानू की सांसे अस्पताल पहुचने से पूर्व ही रूक गई और डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सडक पर आवारा विचरण करने वाले गोंवंश को लेकर एक गाइड लान जारी की थी,इसमे कई विभागो के ​जिम्मेदारी अधिकारियो को सडक से आवारा गोवंश को हटाने की जिम्मेदारी थी,लेकिन कलेक्टर की गाइड लाइन केवल समाचार पत्रो की एक खबर बनकर रह गई और आज एक आवारा गोवंश के कारण एक परिवार की खुशिया छिन गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!