शिवपुरी। शिवपुरी जिल के सतनवाडा थाना सीमा मे निवास करने वाली एक महिला से आरोपियो ने साथ चलने को कहा तो महिला ने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर गांव के ही 3 लोगो ने बर्बरता कर डाली। आरोपी युवको ने महिला को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में महिला के यहां शरीर सहित गुप्ताग मे गंभीर चोटें आई हैं और उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चिटोरी खुर्द निवासी सिलोचना मोगिया मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में पप्पू आदिवासी की दुकान पर सामान लेने गई थीं। वहां उनकी मुलाकात सतीष आदिवासी, मन्ना आदिवासी और उसके छोटे भाई से हुई।
महिला का आरोप है कि तीनों ने उनसे गाली-गलौज की और अपने साथ चलने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों के साथ डंडों से पीटा। महिला ने पीठ, कमर और गुप्तांग पर डंडे से वार करने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज से मिली देहाती नालसी के आधार पर सतनवाड़ा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस महिला के लगाए आरोपों की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।