Shivpuri में न्यूक्लियर प्लांट की रचना शुरू, 6 करोड यूनिट बिजली का प्रतिदिन होगा उत्पादन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले को फिर अपने एक प्रोजेक्ट के कारण राष्ट्रीय पहचान मिलने वाली है,शिवपुरी जिले में परमाणु सयंत्र लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस न्यूक्लियर प्लांट मे बिजली का उत्पादन होगा,यह परमाणु संयत्र की बिजली उत्पादन करने की क्षमता 2800 मेगावाट है,अगर यह प्लांट अपने पूरी क्षमता के साथ प्रतिदिन काम करता है तो यह 6 करोड यूनिट  प्रतिदिन बिजली उत्पादन कर सकता है। इस प्लांट का एड्रेस मडीखेडा के जंगल है और इसके लिए सबसे पहले इस पावर प्लांट की कूलिंग के लिए 120 एमसीएम क्षमता का एक अलग से बांध बनाया जाना है।

यह न्यूक्लियर पावर प्लांट मड़ीखेड़ा से करीब आठ किलो मीटर दूर बनाया जाएगा। जिसे लेकर विभागीय स्तर पर सर्वे किया गया है।  यह बांध राजस्थान के रावत भाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट की तर्ज पर बनाया जाएगा। जिसे लेकर एक विभागीय टीम रावत भाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट का निरीक्षण भी कर चुकी है,यह खबर शिवपुरी जिले के लिए दिपावली जैसी खुशिया मनाने वाली जैसी है।  

इस प्लांट को ठंडा रखने वाला यह बांध मोहनी सागर बांध से करीब डेढ़ गुना बड़ा होगा। जो 2800 मेगावाट के पावर प्लांट को ठंडा करने का काम करेगा। भारत सरकार की मंजूरी के बाद से शिवपुरी में इस पावर प्लांट परियोजना का खाका खिंचना शुरू हो गया है। इस पावर प्लांट के लिए नरवर क्षेत्र के भीमपुर गांव क्षेत्र को चिन्हांकित किया गया है। अब इसी क्षेत्र में बांध के लिए जगह का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद विभागीय टीम अपनी डीपीआर बनाकर भेजेगी।

ये है रावत भाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट
रावत भाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा के पास है। वहीं रावतभाटा क्षेत्र है। रावत भाटा परमाणु केंद्र भारत के प्रमुख परमाणु बिजली घरों में आता है। जो आठ यूनिट का है। जिसे ठंडा करने के लिए राणा प्रताप सागर बांध बनाया गया है। जो परमाणु केंद्र से करीब पांच से छह किमी दूर है। इसी तर्ज पर नरवर के जंगल में ही पावर प्लांट से करीब पांच से सात किमी दूर बांध बनाए जाने के लिए सर्वे किया गया है।

पावर प्लांट से यह मिलेगा फायदा
शिवपुरी में स्थापित होने वाले न्यूक्लियर पावन प्लांट बनने से जिले के देश के न्यूक्लियर पावन प्लांट के नक्शे में शिवपुरी को स्थान मिलेगा,जिससे शिवपुरी की राष्ट्रीय पहचान होगी। वही लॉकल स्तर पर बात करे तो शिवपुरी के डबलबमेंंट मे रोजगार के नए द्ववारो के खुलने की भी संभावना होगा। सडक और परिवन सेवाओ का विस्तार होगा। प्लांट के अलावा कई जोन बनाए जाएंगे। जिसमें अफसर, कर्मचारी, मशीनों का संचालन बिजली जनरेशन सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं पर काम हो सकेगा। 

मड़ीखेड़ा के जंगल में एक बांध बनाए जाने का सर्वे किया गया है। 
यह बांध 2800 मेगावाट के न्यूक्लियर पावर प्लांट जो आगामी समय में बनना प्रस्तावित है उसकी कूलिंग करने के लिए बनाया जाएगा। जो राजस्थान के रावत भाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट की तर्ज पर होगा। बांध को लेकर हमारी टीम ने सर्वे किया है जल्द ही डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी।"
नवीन शर्मा, ईई, अटल सागर परियोजना।


100% क्षमता पर अधिकतम सैद्धांतिक उत्पादन के आंकडे 
2800 MW × 24 घंटे = 67,200 MWh
यूनिट में बदलने पर: 67,200 × 1,000 = 6,72,00,000 यूनिट (6.72 करोड़ यूनिट)

85% PLF पर वास्तविक उत्पादन (मानक गणना):
Press Information Bureau (PIB) के अनुसार, भारत के स्वदेशी 700 MW रिएक्टरों की गणना मानक रूप से 85% PLF पर की जाती है।
\(6.72\text{ करोड़ यूनिट} \times 85\% = \mathbf{5.712\text{ करोड़ यूनिट}}\) (या 57,120 MWh) प्रतिदिन।

90% PLF पर उच्च दक्षता उत्पादन:
रावतभाटा की रिएक्टर इकाइयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन (86% से 100%+ तक) के आधार पर:
\(6.72\text{ करोड़ यूनिट} \times 90\% = \mathbf{6.048\text{ करोड़ यूनिट}}\) (या 60,480 MWh) प्रतिदिन।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!