Shivpuri News: यूको बैंक की दीवार तोडने का प्रयास, दीवार में छेद कर घुसने वाला था चोर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

बैराड़। बैंक में चोरी करने पहुंचा युवक अपने इरादों को अंजाम देने ही वाला था, लेकिन तभी पुलिस की गश्ती गाड़ी का सायरन उसके लिए खतरे की घंटी बन गया। हाथ में सब्बल लेकर बैंक की पिछली दीवार तोड़ने में जुटा युवक पुलिस की आवाज सुनते ही मौके से भाग निकला। यदि पुलिस का गश्ती दल उस समय वहां से नहीं गुजरता तो बैंक में चोरी की वारदात हो सकती थी। चोरी की यह कोशिश बैंक में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

घटना शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात यूको बैंक की है। CCTV फुटेज के अनुसार, एक अज्ञात युवक रात करीब 3:47 बजे बैंक के पीछे पहुंचा। उसके हाथ में सब्बल था। उसने बैंक की पिछली दीवार को तोड़कर उसमें छेद करना शुरू कर दिया। युवक का इरादा दीवार में रास्ता बनाकर बैंक के अंदर प्रवेश करने का था। वह इसी कोशिश में जुटा था कि करीब तीन मिनट बाद पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंच गई।

सायरन बजा तो चोरी का इरादा छोड़कर भागा
रात करीब 3:50 बजे बैराड़ थाना पुलिस का गश्ती दल बैंक के पास से सायरन बजाते हुए निकला। पुलिस की गाड़ी और सायरन की आवाज सुनते ही दीवार तोड़ रहा युवक घबरा गया। उसने तत्काल अपना काम छोड़ा और वहां से भाग निकला। CCTV फुटेज में युवक रात करीब 4:01 बजे जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस तरह पुलिस की गश्त ने अनजाने में ही बैंक में होने वाली संभावित चोरी को नाकाम कर दिया।

सुबह बैंक खुलने पर सामने आई वारदात
बुधवार सुबह जब बैंक प्रबंधन ने बैंक खोला तो पिछली दीवार में छेद देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय दीवार तोड़कर बैंक में घुसने का प्रयास किया था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बैंक में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई, जिसमें युवक की पूरी गतिविधियां सामने आईं।

बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं, पुलिस गश्त पर निर्भर सुरक्षा
इस घटना ने बैंक की रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। ऐसे में रात के समय बैंक की सुरक्षा पुलिस की गश्त और अन्य सुरक्षा इंतजामों पर निर्भर थी। गनीमत रही कि जिस समय युवक दीवार तोड़ रहा था, उसी दौरान पुलिस का गश्ती दल वहां से गुजर गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
बैराड़ थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!