Shivpuri News: पुलिस की नकली FIR, टंकी पर चढ़ गई सूरजबाई, बोली- खोखे बीन लाई पुलिस

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

नरेंद्र जैन, @ खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना कस्बे में स्थित पानी की टंकी पर पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध स्वरूप एक म​हिला टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि दीपावली की आधी रात उसके ​परिवार के लोगों ने घर आकर बंदूक से फायर किए थे। पुलिस मौके पर पहुंची थी और बंदूक की गोली के खोखे भी बीने थे। हमारी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने नकली एफआईआर कर दी।

जानकारी के अनुसार, खनियाधाना कस्बे में पुलिस थाने के पास स्थित पानी की टंकी पर आज बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे एक महिला चढ़ गई। लोगों ने जब किसी महिला को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को नीचे उतारने की कोशिश की, तो उसने पुलिसकर्मियों को नीचे कूदने की धमकी दी।

महिला की पहचान खनियाधाना थाना सीमा में ग्राम झुतरी में निवास करने वाली सूरजबाई परिहार के रूप में हुई है। महिला का कहना था कि दीपावली के दिन उसके घर पर हमला हुआ था। परिवार के लोगों ने घर आकर बंदूकें चलाई थीं, वे उसे और उसके बेटे को मारकर जमीन हड़पना चाहते हैं। महिला सूरजबाई ने बताया कि इस घटना के बाद 112 को कॉल कर पुलिस को घटना स्थल पर बुलाया था। पुलिस बंदूक की गोली के खोखे भी बीनकर लाई थी। 

मैं और मेरी बहू थाने पहुंचे थे, पुलिस ने हमारी नकली एफआईआर कर दी है, इसलिए मैं पानी की टंकी पर चढ़ी हूं। खबर लिखे जाने तक (शाम 4 बजे तक) महिला पानी की टंकी पर चढ़ी हुई थी और पुलिस प्रशासन उसे मनाने में जुटा हुआ था। महिला जिस नकली एफआईआर की बात कर रही है, उसके अनुसार पुलिस को आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास का प्रकरण दर्ज करना था, लेकिन पुलिस ने केवल हवाई फायर की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने यह की थी एफआईआर
फरियादिया उर्मिला (पत्नी शिवम परिहार, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम झुतरी, थाना खनियाधाना) ने मय हमराह अपनी सास सूरजबाई के थाने में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट की कि "हमारे परिवार के अशोक परिहार और जितेंद्र परिहार से हमारा पुराना जमीन का विवाद चला आ रहा है। कल दिनांक 08.11.2026 को रात्रि करीबन 10 बजे मैं तथा मेरी सास दीपावली का पूजन कर दरवाजा बंद कर सो गए थे। रात करीब 02.00 बजे जितेंद्र परिहार व तीन अन्य लोग आए और हमारे घर के दरवाजे पर लातें मारीं। 

डर के मारे हमने गेट नहीं खोला, तो जितेंद्र ने कट्टे से चार-पाँच हवाई फायर किए, जिससे हम घबरा गए। हमारा जीवन संकट में आ गया, फिर ये लोग चले गए। हमने काफी बार डायल 112 पर फोन किया पर नहीं लगा। मौके पर गांव के गोविंद सिंह ठाकुर व अजय परिहार आ गए थे, जिनको हमने पूरी घटना बताई। सो रिपोर्ट करती हूँ, कार्रवाई की जावे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!