शिवपुरी, सैलून की दुकान मे युवक मरा हुआ मिला, इधर नदी मे मिली अधेड की लाश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।। कोलारस में दीपावली मनाने दिल्ली से घर लौटे 22 वर्षीय युवक अमन सेन का शव उसके ही भाई के सैलून में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला, जिसके हाथ की उंगलियों पर गहरे घाव हैं। वहीं, दूसरी ओर सीहोर थाना क्षेत्र के भगवाना गांव में नदी किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

कोलारस नगर के कोर्ट रोड जगतपुर में पुलिया के पास स्थित एक सैलून में रविवार सुबह 22 साल के युवक का शव मिला। युवक एक दिन पहले ही दिल्ली से दीपावली मनाने घर लौटा था। उसके हाथ की उंगलियों पर चोट के निशान थे। दुकान के फर्श पर खून फैला हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक कोलारस निवासी अमन सेन 22 पुत्र राजू सेन निवासी जेल कॉलोनी की दिवाली के दिन रविवार को संदिग्ध मौत हो गई। अमन दिल्ली के एक होटल में नौकरी करता था। वह शनिवार को दिल्ली से कोलारस आया था। घर आने पर वह आमतौर पर अपने भाई की सैलून की दुकान पर सोता था। शनिवार रात भी वह दुकान पर सोने गया था।  रविवार सुबह परिजनों ने दुकान के अंदर शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

अमन के हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाए। टीआई जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

नदी मे मिली अधेड की लाश 
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना अंतर्गत ग्राम भगवाना के हार वाली नदी किनारे सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचनाकर्ता रामलाल पुत्र नारायण बाथम निवासी ग्राम भगवाना ने बताया कि 9 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह नदी किनारे गया था। तभी उसे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला।

मृतक की उम्र करीब 45 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पायजामा के नीचे काले रंग का इनर है। गले में माला डली हुई है और सिर पर गहरे बैंगनी रंग के बाल पाए गए हैं। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!