Shivpuri News: शराब मफिया का राज, भाइयों को उठाकर बनाया बंधक, दर्ज कराया केस

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम रेझागढ़ के किराना दुकानदार सोनू यादव का आरोप है कि शराव टेकेदार के नाम पर आए लोगों ने पहले उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की, फिर उसे और उसके भाई राजीव यादव को गाड़ी में बैठाकर कोलारस ले गए।
वहां दोनों को अलग अलग कमरों में बंधक बनाकर रखा गया। सोनू का कहना है कि बाद में उसे तो छोड़ दिया गया, लेकिन भाई पर आबकारी एक्ट का झूठा केस बनाकर कोलारस की उपजेल भेज दिवा गया। 

सोनू ने 19 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पूरी घटना का व्योरा दिया है। इसके पहले 19 नवंबर को ही सरपंच और ग्रामीणों ने थाना बदरवास में भी शिकायत दी थी।

दो दिन पहले बनाया था बंधक
शिकायत के अनुसार, 17 नवंवर को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच चार-पांच चार महिया वाहनों से कुछ लोग सोनू के घर पहुंचे। सोनू का कहना है कि उनमें बृजकिशोर शिवहरे, बिहारी,देवेन्द्र, कुलदीप नाम के लोगों को यह जानता है, बाकी को चेहरे से पहचानता है। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को शराब ठेकेदार का कर्मचारी बताया, दुकान के ताले तोड़ दिए और विरोध के बायजूद घर दुकान में घुस गए। 

तलाशी के नाम पर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और नुकसान पहुंचाया। सोनू का आरोप है कि जब उसकी माताजी और अन्य महिला सदस्यों ने मोवाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए तीन मोवाइल हैंडसेट छीन लिए। इसके वाद सोनू और उसके भाई राजीव को जबरन गाड़ी में वैडाया गया।

शिकायत में लिखा है कि जंगल के रास्ते ले जाते समय गायव करने और मारने की धमकी भी दी गई। कोलारस में शराब ठेकेदार के पवन में दोनों को अलग-अलग कमरों में बंद किया गया, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गई और कोरे कागजों पर जयरन हस्ताक्षर कराए गए।

सोनू के अनुसार उसे तो शाम करीव 4-5 वजे सोनू को मुक्त कर दिया गया, लेकिन राजीव के पास शराव रखकर फोटो खींचे गए और उसे गाड़ी में वैठाकर कहीं ले जाया गया। बाद में पता चला कि राजीव के खिलाफ आवकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) के तहत केस दर्ज कर उपजेल कोलारस में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!