शिवपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी में संगठन विस्तार के साथ जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की कवायद भी साफ नजर आ रही है। 29 सदस्यीय टीम में पुराने अनुभवी चेहरों पर भरोसा बरकरार रखते हुए नए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग से भी महिलाओं को जगह दी गई है।
लेकिन जिले में सहरिया आदिवासी समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद नई कार्यकारिणी में एसटी वर्ग की एक भी महिला को शामिल नहीं किया जाना संगठन की सामाजिक भागीदारी पर सवाल खड़ा कर रहा है। यानी नई टीम में अनुभव, नए चेहरों और जातीय संतुलन की तस्वीर तो है, लेकिन आदिवासी प्रतिनिधित्व का खालीपन भी साफ दिखाई दे रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर की घोषित इस कार्यकारणी मे सामान्य वर्ग के करीब 13 और ओबीसी वर्ग के 10 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इनमें ब्राह्मण, वैश्य, राठौर, कुशवाह, लोधी और यादव समाज के नाम शामिल हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से 4 से 5 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। अल्पसंख्यक वर्ग से सबा मल्लिक को जिला मंत्री बनाया गया है। हालांकि, जिले में सहरिया आदिवासी मतदाताओं की अच्छी संख्या होने के बावजूद कार्यकारिणी में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग का कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आ रहा है।
29 सदस्यीय टीम में पुराने और नए चेहरों का संतुलन; अल्पसंख्यक वर्ग से सबा को बनाया जिला मंत्री, 10 और एससी के 5 पदाधिकारी शामिल हैं।
सामान्य वर्ग : इस वर्ग से ज्योति जोशी (महामंत्री), कंचन शर्मा (कोषाध्यक्ष), किरन शर्मा (मीडिया सह-प्रभारी), राधा शर्मा (नीति एवं शोध सह-प्रभारी), अंशु भारद्वाज (सोशल मीडिया प्रभारी), रुक्मणी ओझा (प्रशिक्षण सह-प्रभारी), चीनू भार्गव (लाभार्थी सह-प्रभारी), अनुसूइया गुप्ता (कार्यालय मंत्री), सीमा गुप्ता (प्रचार-प्रसार सह-प्रभारी), मणिमाला गुप्ता (मन की बात प्रभारी), चंदर मेहता (प्रचार-प्रसार प्रभारी), नीलम चंदेल और आरती परिहार को जिम्मेदारी मिली है। अन्य
पिछड़ा वर्ग : इस वर्ग से गायत्री राठौर (महामंत्री), रचना राठौर (जिला मंत्री), अर्चना राठौर (नीति एवं शोध प्रभारी), खुशबू कुशवाह और लक्ष्मी कुशवाह (जिला मंत्री), फैंसी लोधी (सह-कोषाध्यक्ष), प्रियंका यादव (सोशल मीडिया सह-प्रभारी), मछला रावत (मीडिया प्रभारी), रजनी शिवहरे (लाभार्थी प्रभारी) और कल्पना पार्रा (उपाध्यक्ष) को शामिल किया गया है।
अनुसूचित जाति: इस वर्ग से गीता रजक और सीमा शाक्य (उपाध्यक्ष), लक्ष्मी बुनकर (मन की बात सह-प्रभारी), शीला अतेरिया (कार्यालय सह-मंत्री) और किरन बरेड़िया (प्रशिक्षण प्रभारी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्पसंख्यक वर्ग : सबा मल्लिक को जिला मंत्री बनाया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से किसी महिला को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।