शिवपुरी,नींद की चोरी महिला पहुंंची थाने पढिए रोचक मामला

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा मे एक विचित्र चोरी का मामला सामने आ रहा है,हालाकि यह चोरी कभी ना कभी हर इंसान के साथ होती है लेकिन भौंती थाना सीमा मे इस अदभुत चोरी की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई। महिला का कहना था कि सीएम हैल्पलाइन मे इस चोरी की शिकायत की थी लेकिन कार्यवाही नही होने के कारण आज वह थाने आ पहुंची है। 

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात 1 बजे एक महिला भौंती थाने पहुंच गई और थाने मे पहुचते ही उसने पुलिस​कर्मियो से कहा कि पुलिस सोने के लिए है क्या आप मेरी रिर्पोट लिखिए 
 महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान उसने थाने में रखी हथकड़ी भी उठा ली और उसे लेकर जाने लगी।

महिला की इस हरकत से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने उसे शांत कराकर बैठाया और बातचीत शुरू की। महिला ने बताया कि वह 8 से 10 दिनों से सो नहीं पा रही है। इस परेशानी को लेकर उसने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई समाधान नहीं मिला। इसी वजह से वह थाने पहुंची थी और अपनी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई चाहती थी।

परिजन ने बताया- इलाज चल रहा है
महिला की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने तत्काल उसके परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। वह पहले भी इस तरह की असामान्य हरकतें कर चुकी है। उसका इलाज चल रहा है। कभी उसकी तबीयत ठीक रहती है तो कभी हालत बिगड़ जाती है। पुलिस ने परिजनों को महिला पर नजर रखने और उसका इलाज जारी रखने की समझाइश दी। इसके बाद महिला को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!