Shivpuri News: बालकों का मुकाबला खत्म, अब 783 बेटियों के दमखम की बारी, गुरुवार से राष्ट्रीय स्पर्धा

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 12 नवंबर से चल रही 70वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार समापन हो गया। पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 62 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी।

यूपी ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। वहीं, तमिलनाडु 41 अंकों (11 पदक) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र 15-15 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और चैंपियन टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

पंजाब के मनजोत सिंह बने बेस्ट एथलीट
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए पंजाब के मनजोत सिंह को 'बेस्ट एथलीट' चुना गया। उन्होंने बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ महज 13.721 सेकंड में पूरी कर 1117 अंक जुटाए। मेजबान मध्य प्रदेश की टीम बिहार के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रही। दोनों ही राज्यों की टीमों ने प्रतियोगिता में एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

400 मीटर रिले में यूपी ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड
प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी ट्रैक और फील्ड पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
400 मीटर रिले दौड़ में उत्तर प्रदेश की टीम ने 42.19 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। तमिलनाडु (42.39 सेकंड) दूसरे और केरल (42.51 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहा।

भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में बिहार के आयुष राज ने 68.25 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के देव कुमार (62.23 मीटर) दूसरे और सीबीएसई के ब्रह्मदीप (61.90 मीटर) तीसरे नंबर पर रहे।

हैमर थ्रो में उत्तर प्रदेश के सुधीर ने 65.45 मीटर के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता।
हाई जंप में तमिलनाडु के शक्ति वेल वीएन ने 2.03 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु के ही निखिल धरशन ने 54 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अब गुरुवार से शुरू होगा बालिका वर्ग का महामुकाबला
बालक वर्ग की प्रतियोगिता खत्म होते ही अब शिक्षा विभाग 70वीं राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गया है। यह प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू होगी। इसमें देशभर के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न शैक्षणिक बोर्ड की कुल 37 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 783 बालिका एथलीट मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगी।

व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को आयोजन समितियों की बैठक होगी और मंगलवार शाम से ही देशभर से टीमों के शिवपुरी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!