Shivpuri News: शीतला माता मंदिर पर शराबियो का उपद्रव,पुजारी को डराने चाकू लेकर पहुंचे बदमाश

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित बछौरा के प्रसिद्ध मंशापूर्ण मंदिर के पीछे बने, शीतला माता मंदिर में शराबियों के आतंक जारी हैं, यहां पिछले करीब एक महीने से कुछ असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में बैठकर शराब पीते हैं और गाली-गलौज कर उपद्रव मचाते हैं। अन्नकूट कार्यक्रम के दौरान भी इन बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और रोकने पर मंदिर के महंत पर चाकू और पत्थरों से हमला करने की कोशिश की। भयभीत पुजारी व भक्तगणों ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

15 नवंबर की शाम पुजारी पर किया पथराव
जानकारी के अनुसार निवासी शीतला माता मंदिर के पुजारी महेशपुरी ने बताया कि 15 नवंबर 2026 की शाम को तीन युवक मंदिर परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे और जोर-जोर से अश्लील गालियां दे रहे थे। जब महंत ने यह देखकर उनका विरोध किया और उन्हें मंदिर जैसी पवित्र जगह से जाने को कहा, तो तीनों युवक महंत पर ही हावी हो गए। उन्होंने महंत के साथ गाली-गलौज की और उन पर पत्थर फेंककर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो तीनों शराबी मौके से फरार हो गए।

अन्नकूट के दिन चाकू लेकर पहुंचे, दी धमकी
घटनाक्रम यहीं नहीं रुका,बल्कि 16 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे मंदिर में अन्नकूट कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। तभी वही लोग फिर से वहां आ गए और सरेआम शराब पीने लगे। जब पुजारी, भक्तगणों और अन्नकूट आयोजकों ने उन्हें रोका तो उनमें से एक युवक सीनाजोरी करते हुए कहने लगा, मैं तो ऐसे ही पीऊंगा, ये जगह किसी के बाप की नहीं है, तुम मेरी वीडियो बना लो या कुछ भी कर लो।

जब लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो राज बाल्मीक नामक युवक अपने साथ एक बड़ा चाकू ले आया और रमेश पत्थर लेकर पुजारी महेशपुरी को मारने के लिए दौड़े। वहां मौजूद भक्तों ने बीच-बचाव कर पुजारी की जान बचाई, तो राज नामक युवक हल्के रावत पर ही हावी हो गया और उसे कहने लगा कि तुम्हें जान से मार दूंगा,इसके बाद मामले को जैसे तैसे शांत कराया अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

पुजारी व भक्तों ने पुलिस से लगाई गुहार,यह हैं आरोपी
पुजारी महेशपुरी ने कोतवाली पुलिस को दिए अपने शिकायती आवेदन में गजनलाल कुशवाह पुत्र परसादी कुशवाह, रमेश कुशवाह पुत्र किशनलाल कुशवाह और राज बाल्मीक पुत्र मुकेश बाल्मीक को नामजद किया है। ये सभी वार्ड नंबर 1 बछौरा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुजारी का कहना है कि इन युवकों के परिजनों को भी इस कृत्य की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

भक्त को दी धमकी
वहीं मंदिर निर्माण करवाने वाले देवेन्द्र रावत निवासी बछौरा ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ हैं,इससे पहले नवरात्रि में यहां पर भंडारा करवाया गया था,यह तीनों लोग पिछले 1 महीने से हमें परेशान कर रहे हैं, यहा कोई भी धार्मिक कार्यक्रम हो इनको कोई फर्क नहीं पड़ता,बस यह तो यहां उपद्रव मचाने के लिए आ जाते हैं,हमने कई बार इन लोगों को समझाया,लेकिन इनकी कुछ भी समझ नहीं आता,वहीं इनमें से राज बाल्मीक यह धमकी देता हैं कि तुम सब पर एससी एसटी एक्ट लगवाकर झूठे केस में फंसवा दूंगा।

वहीं देवेन्द्र रावत के भांजे हल्के रावत का कहना हैं कि मैंने भी कई बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की हैं,लेकिन इनमें से ही राज नामक युवक मेरे पास आता हैं और मुझे एक बड़ा चाकू दिखाकर धमकी देता हैं कि तुझे यहीं जान से मार दूंगा। जिसके बाद उसे रहवासियों ने भी समझाने की ​कोशिश की,लेकिन उसी कुछ भी समझ नहीं आती,यह तीनों युवक पिछले 1 महीने से परेशान कर रहे हैं।

इस घटना से पुजारी और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में भारी भय का माहौल है। पुजारी महेशपुरी, हल्के रावत, राजेश, वंदेश परिहार, संजय रावत, विनोद रावत सहित अन्य भक्तों ने पुलिस से मांग की है कि इन उपद्रवी युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि मंदिर की पवित्रता भंग न हो और सभी की जान-माल की रक्षा हो सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!