शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे आज कांग्रेस के एक्स सांसद लक्ष्मण सिंह अपनी समरसता यात्रा को लेकर शिवपुरी आए थे,शिवपुरी के प्रवास पर मप्र के चाणक्य नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भ्राता लक्ष्मण सिंह ने अपने की बडे भाई के बॉस की वोट चोरी के मुद्दे की हवा निकाल दी। प्रेस से बातचीत करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वोट चोरी कोई शब्द ही नही है इसकी कोई एफआईआर नही हुई है।
लक्ष्मण सिंह ने शिवपुरी की मीडिया से संवाद किया,इस संवाद मे प्रश्न था कि कांग्रेस के बॉस राहुल गांधी इस समय वोट चोरी मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे है,जिस समय वोट चोरी हो रहा था जब कांग्रेस क्यो चुप थी। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया हैं,लक्ष्मण सिंह ने जबाब दिया कि वोट चोरी जैसा कोई शब्द नही है,क्या इसकी कोई एफआईआर नही हुई हैं। जैसा पहले वेलिट पेपर से वोटिंग होती थी उसमे भी गलती हो जाती थी ऐसे ही ईवहीएम मशीन से भी गलती हो सकती है।
देश मे 10 लाख पोलिंग बूध होते है इन पोलिंग बूथो पर चुनाव आयोग का कोई कर्मचारी तैनात नही होता है। सरकार के कर्मचारी होते है राजनीति दल के पोलिंग बूध के रूप में कार्यकर्ता होते है,और स्टेट गर्वमेंट सहित नेशनल सुरक्षा ऐजेंसियो के जवान होते है,इसलिए हार के जो कारण उनको खोजना चाहिए,इतना साहस होना चाहिए अपनी हार की गलतियो को स्वीकार करना चाहिए। हार जीत का दोष ईव्हीएम से नही हो सकता है सगठन की मजबूती से होता है। कांग्रेस को अपना संगठन को मजबूत करना चाहिए। ज्ञानेश कुमार सिंह को किसी को हराकर या जीताकर क्या मिल जाऐगा।अगर कोई पार्टी बार बार हार रही है तो सगठन मजबूत करना चाहिए,कांग्रेस ने भी कई स्टेटो मे चुनाव जीते है।
कुल मिलाकर लक्ष्मण सिंह ने अपने बडे भाई के बॉस राहुल गांधी के वोट चोरी जैसे मुददे की हवा निकाल दी।
समरसता और आपसी सद्भाव के लिए यात्रा
लक्ष्मण सिंह ने कहा कि समरसता यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव और एकता कायम करना, जातिगत झगड़े खत्म करना और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखना है। यात्रा के दौरान आम लोगों को अपनी बात रखने का मंच दिया जाता है, ताकि जनता से सीधा संवाद हो सके। उन्होंने नेताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा कि आजकल नेताओं का 100 गाड़ियों के काफिले के साथ चलना, 100 मालाएं पहनना और जनता से संवाद नहीं करना फैशन बन गया है। इसके उलट समरसता यात्रा में आम लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है।
कानून बनाने से पहले जनता की राय लेना जरूरी
पूर्व सांसद ने कहा कि आजकल सरकारें अपनी सहमति से कानून बना देती हैं, जबकि किसी भी कानून को लागू करने से पहले जनता की राय लेना जरूरी है। उन्होंने यूजीसी कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि कानून बनाने की प्रक्रिया में जनमत को महत्व दिया जाना चाहिए।
5 लाख करोड़ के कर्ज पर सरकार को घेरा
लक्ष्मण सिंह ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर करीब 5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर कांग्रेस भी प्रभावी ढंग से सवाल नहीं उठा रही है। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दुनियाभर में भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है।
लक्ष्मण सिंह ने वर्तमान समय मे प्रदेश जो राजनीतिक हालत है,उसमे कांग्रेस और भाजपा की स्पष्ट सरकार नही आऐगी,निर्दलीय विधायको की संख्या बढेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।