कोलारस। ग्वालियर-बीना पैसेंजर में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए। 15 नवंबर को खोखर और कोलारस रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। अचानक पथराव से कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। राहत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। बड़ा हादसा टल गया।
ट्रेन संख्या 51884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर 15 नवंबर को खोखर-कोलारस स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान पथराव हुआ। पत्थर किसी यात्री को लग जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। इस रेलखंड पर ऐसी घटनाएं रोकने के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ से मांग की है कि घटना की जांच हो। पत्थरबाजी करने वालों की पहचान हो। कार्रवाई की जाए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।