शिवपुरी,खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर यात्रा,संकीर्तन,भजन ओर महाआरती होगा आयोजन

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर को शहर में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर गुना बाईपास स्थित प्राचीन मार चिंतापूर्ण खाटू श्याम जी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य निशान यात्रा, संकीर्तन, भजन संध्या, महाआरती और विशाल भंडारे सहित कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

जन्मोत्सव के तहत भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो मां राजश्री दरबार से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड और माधव चौक होते हुए गुना बाईपास स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर शामिल होंगे और जय श्री श्याम के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय होगा।

निशान यात्रा के मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात ग्वालियर सहित अन्य स्थानों से आने वाले भजन कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या एवं संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग करेंगी।

मंदिर के महाराज प्रशांत शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा श्याम के जन्मोत्सव में सहभागी बनकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!