Shivpuri News: पुलिस के सामने पति को पहचाने से इंकार कर दिया गायब हुई विवाहिता ने

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

बैराड। शिवपुरी जिले के बैराड थाने से मिल रही खबर रिश्ते की पहचान और उसके दावे के टकराव है। पति ने अपनी पत्नि के गायब होने की रिर्पोट  बैराड थाने में दर्ज कराई थी,जब पुलिस ने महिला को बरामद किया और थाने लाकर बयान दर्ज कराए तो महिला ने अपने पति को ही पहचानने से इंकार करते हुए उसके साथ जाने से मना कर दिया,
इस बात पर दोनो मे नोकझोक भी हुई इस आपसी विवाद का वीडियो सोशल पर वायरल हुआ,इसी वायरल वीडियो का पीछा करते हुए मीडिया ​कर्मियो ने इस रिश्ते की पहचान ओर टकराव की खबर को डबलब किया हैं। 

 जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी और बैराड़ में बटाई से खेती करने वाले रामभजन ने अगस्त में महिला को पत्नी बताकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कार्रवाई न होने पर उसने एसपी की जनसुनवाई में भी शिकायत की। अक्टूबर में पुलिस ने महिला को तलाश लिया, लेकिन फोन पर और फिर कोतवाली में महिला पुलिसकर्मी के सामने दर्ज बयानों में उसने रामभजन को पति मानने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद पुलिस ने दोनों को बैराड़ थाने बुलाकर आमने-सामने किया, जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। रामभजन का दावा है कि वह बीमार हालत में महिला को साथ लाया था और इलाज कराकर ठीक किया, लेकिन वह छोड़कर चली गई। वहीं, महिला का कहना है कि उसकी शादी मुरैना के एक युवक से हुई थी, जिसने कुछ साल बाद उसे अपने परिचित ट्रक ड्राइवर रामभजन के साथ भेज दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार महिला 6-7 महीने रामभजन के साथ रही। इस मामले में रुपयों के लेनदेन की चर्चा भी है, हालांकि दोनों पक्षों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने समझाइश देकर दोनों को अलग-अलग रवाना कर दिया।

महिला ने युवक को पति मानने से इनकार किया
महिला ने बयानों में युवक को अपना पति मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया था। थाने में दोनों का आमना-सामना भी कराया गया था। इसके बाद दोनों अपनी मर्जी से अलग-अलग चले गए थे। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच कुछ बहस जरूर हुई थी। 
रवि चौहान, थाना प्रभारी बैराड़

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!