शिवपुरी। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बीते रोज मप्र के राज्यपाल व कुलाधिपति मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस समारोह में मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और डिग्री व उपाधियांं प्रदान की गईं।
शिवपुरी की युवा अभिभाषक डॉ. पूजा शर्मा को इस दौरान राज्यपाल ने पीएचडी की उपाधि देकर सम्मानित किया। बता दें कि डॉ. पूजा ने भारत में दत्तक ग्रहण कानून एवं हिन्दू व धर्मनिरपेक्ष कानून के तुलनात्मक अध्ययन पर अपने शोध को सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योति दिवाकर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया था।
पूजा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय उनके दादा लक्ष्मीनारायण मुदगल पूर्व सरपंच एवं नाना रमेशचंद्र सरैया सेवानिवृत्त सीएमओ को दिया है। पूजा राजेन्द्र शर्मा एवं मंजू शर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।