Shivpuri News: जाम से बचने आगे खिसकाया जाम, एक ड्यूटी बचा सकती थी इस परेशानी से

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

एक्सरे @ ललित मुदगल शिवपुरी। शिवपुरी शहर के व्यस्त चौराहे गुरुद्वारा चौक पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस  प्रशासन ने रास्ता तो बंद कर दिया। यातायात पुलिस ने चौक पर वैरिकेटस लगाककर चौक को चौक कर दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि एक ड्यूटी इमानदारी से नही हो रही थी इसलिए इस जाम की समस्या से बचने के लिए जाम को आगे खिसका दिया गया है। 

अब वाहन चालकों को 300 से 500 मीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। गुरुद्वारा चौक पर तो ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है, लेकिन गैलेक्सी होटल के सामने बने कट पॉइंट पर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की आशंका है।

गुरुद्वारा चौक पर बैरिकेडिंग कर सीधे रास्ते को बंद कर दिया गया है। अब माधव चौक, ठंडी सड़क कट पॉइंट, गैलेक्सी होटल और कल्ला पान के पास से यू-टर्न लेकर वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से कई वाहन चालकों को 300 से 500 मीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

ट्रैफिक इंजीनियरिंग का मॉडल
दरअसल, महानगरों में भी ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए इस तरह की व्यवस्था अपनाई जाती है। ट्रैफिक इंजीनियरिंग की भाषा में इसे मीडियन क्लोजर या सिग्नल-फ्री यू-टर्न मॉडल कहा जाता है। इसका मकसद चौराहों पर आमने-सामने के ट्रैफिक को रोककर जाम की स्थिति कम करना है। लेकिन इस मॉडल की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि यू-टर्न पॉइंट पर पर्याप्त जगह और सुरक्षित यातायात प्रबंधन हो।

यातायात पुलिस की नाकामी पर सवाल
गुरुद्वारा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पहले एक यातायात कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती थी। इसके बावजूद यहां जाम की स्थिति बनी रहती थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रही और अब इसका समाधान रास्ता बंद करके निकाला गया है? क्या ट्रैफिक मैनेजमेंट की विफलता का खामियाजा वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करके भुगतना पड़ेगा,वही माधव चौक से राजेश्वरी रोड,पुरानी शिवपुरी से राजेश्वरी रोड जाने वाले वाहन चालको को होटल गैलेक्सी वाले कट से यूटर्न लेना पडेगा। यहा बनने वाला यूटर्न दुर्घटनाओ को आमत्रंण दे रहा है। 

नई व्यवस्था पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
गुरुद्वारा चौक पर नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे जाम से मुक्ति दिलाने वाला बेहतर कदम मान रहे हैं, तो कुछ वाहन चालक अतिरिक्त दूरी और गैलेक्सी होटल कट पॉइंट पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और दुर्घटनाओ को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


अब सवाल ये उठता है कि  गुरुद्वारा चौक पर रास्ता बंद होने से जाम की समस्या कितनी कम हुई और क्या गैलेक्सी होटल वाला कट आने वाले दिनों में नया जाम पॉइंट बन जाएगा? इसका जवाब इस व्यवस्था के नतीजे बताएंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के सामने चुनौती यही है कि एक चौराहे को जाम मुक्त करने के प्रयास में शहर के दूसरे रास्तों पर जाम और दुर्घटनाओं का नया खतरा खड़ा न हो।

अपने राम का तो इस मामले मे यही कहना है​ कि 
अगर गुरुद्वारा चौक पर एक यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती से जाम नियंत्रित हो सकता था, तो रास्ता बंद करने की जरूरत क्यों पड़ी ?

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!