शिवपुरी,स्वामित्व योजना मे कामचोरी कर रहे 11 पटवारियो को नोटिस जारी

Lalit Mudgal
0
shivp[uri-samachar

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम कोलारस शिवदयाल धाकड़ द्वारा शासकीय कार्य-दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर 11 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों से संबंधित हस्तांतरण विलेख के पंजीयन हेतु पटवारियों को निष्पादक घोषित किया गया है। सतत निर्देशों के बावजूद हल्के में स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रगति कम रहने पर एसडीएम कोलारस द्वारा पटवारी हल्का नंबर 116 तेंदुआ के पटवारी गिर्राज गुप्ता, पटवारी हल्का नंबर 163 दिघोद एवं 160 डंगौरा के पटवारी अभिनव कुमार आर्य, पटवारी हल्का नंबर 103 रूहानी एवं 109 कोटनाका के पटवारी आशीष गुप्ता, पटवारी हल्का नंबर 115 खरई के पटवारी आकाश शर्मा, पटवारी हल्का नंबर 117 डेहरवारा पटवारी रेशमा भगत, पटवारी हल्का नंबर 142 रिजौदा एवं 161 कुल्हाड़ी के पटवारी सुरेंद्र सूर्यवंशी, पटवारी हल्का नंबर 114 धामनटूक के पटवारी राकेश उपाध्याय, पटवारी हल्का नंबर 110 अकाझिरी एवं 130 रामगढ़ के पटवारी अविनाश यादव, पटवारी हल्का नंबर 110 दीघोदी एवं 114 खैरोना के पटवारी ब्रजेश कुमार पांडे, पटवारी हल्का नंबर 104 राजगढ़ के पटवारी रजत कुशवाह एवं पटवारी हल्का नंबर 139 भडौता के पटवारी योगेश गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

एसडीएम कोलारस द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पटवारियों का यह कृत्य शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक होकर म.प्र. सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है। सभी संबंधितों को 03 दिवस के भीतर उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियम 3 के उल्लंघन पर कार्रवाई
• कदाचार की श्रेणी: यदि कोई शासकीय सेवक अपने कर्तव्यों में लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति या पदीय गरिमा के विरुद्ध आचरण करता है, तो उसे नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए कदाचार (Misconduct) की श्रेणी में रखा जाता है।

• अनुशासनात्मक कार्रवाई: नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई, निलंबन, या कठोर दंड (सेवा समाप्ति तक) दिया जा सकता है










Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!