लुकवासा @ .कोलारस। शिवपुरी जिल के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी सीमा मे आने वाले भाटी गांव मे स्थित एक कुए मे एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान हो चुकी है युवक शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी मे निवास करता था और भाटी गांव अपने मामा के यहां आया हुआ थां युवक कैंसर से पीडित बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के जवाहर कॉलोनी मे निवास करने वाला धर्मेन्द्र परिहार उम्र 35 साल पुत्र खुमान सिंह परिहार अपने पिता खुमान सिंह के साथ अपने मामो के गांव भाटी गया हुआ थां बताया जा रहा है कि धर्मेन्र सोमवार की रात अपने मामा के साथ सोया था।
जानकारी मिल रही है कि भाटी गांव मे स्थित आज मंगलवार की सुबह हनुमान मंदिर परिसर मे एक लाश कुंए मे तैरती लोगो को दिखी,जब कुंए मे इस लाश को निकाला गया तो इसकी पहचान धमेन्द्र परिहार के रूप् में हुई। परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र कैंसर से पीड़ित थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।