Shivpuri News: सिंधिया का कायाकल्प प्रोजेक्ट केवल नरियल फूटने तक रह गया, कारण सिर्फ नगर सरकार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शहर की नौ सड़कों के लिए चार करोड़ की कायाकल्प कागजों में ही उलझ गया है। केंद्रीय मंत्री से भूमिपूजन कराने के बाद भी नगर पालिका वर्क आर्डर जारी नहीं कर पाई है, जिसकी वजह टेंडर की वे तकनीकी खामियां बताई जा रही हैं, जिन्हें पालिका के एक्सपर्ट चार बार टेंडर करने के बाद भी नहीं सुधार सके।

उल्लेखनीय है शहर में कायाकल्प योजना के तहत चार करोड़ रुपये की लागत से शहर की प्रमुख कोर्ट रोड सहित नौ सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नगर पालिका पिछले करीब पांच महीनों से टेंडर करने में लगी हुई है। चार बार टेंडर हो चुके हैं, 13 नवंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी कर दिया, परंतु अब तक नगर पालिका ने वर्क आर्डर जारी नहीं किया है, जिसके चलते 

सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। भूमिपूजन और वर्क आर्डर के बीच फंसी इस खींचतान का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। सड़कें जस की तस हैं, और कायाकल्प सिर्फ नारियल फूटने तक सीमित रह गया है। चार करोड की लागत से नौ सड़कों का निर्माण अटका है। 
  
अब तक नगर पालिका में क्या हुआ
पहली बार टेंडर सिंगल फर्म के कारण निरस्त हुआ। दूसरी बार टेंडर की दरें खुलने के बाद नपा ने अंग्रेजी अखबार में विज्ञप्ति न छपने की बात कह कर टेंडर निरस्त कर दिया। तीसरी बार पालिका ने आन लाइन टेंडर प्रक्रिया के प्रविधानों को दरकिनार करते हुए मैसर्स रमेश चंद्र गोयल से आफलाइन कमियां पूरी करवा लीं, जिसे नियम विरुद्ध बताकर शिवम कंस्ट्रक्शन ने आपत्ति लगा दी और ठेका निरस्त हो गया। गोयल कोर्ट पहुंच गए। 

हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को 5 अक्टूबर के टेंडर का परिणाम याचिका के अंतिम फैसले के अधीन कर दिया। इसके बाद भी पालिका ने चौथी बार टेंडर किया और 12.5 प्रतिशत बिलो रेट पर ठेका फिर शिवम कंस्ट्रक्शन को दे दिया। 13 नवंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भूमिपूजन भी करवा लिया गया, अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने निरीक्षण कर काम शुरू कराने के निर्देश भी दे दिए, लेकिन अब सीएमओ यशवंत राठौर वर्क आर्डर पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।

कोर्ट मे सुनवाई हैं
एक ठेकेदार मामले को लेकर कोर्ट चला गया है। उसमें एक दो दिन में सुनवाई है। कोर्ट के जो भी निर्देश आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यशवंत राठौर सीएमओ, नपा।

मामले में अब कोई विवाद नहीं है, अगले एक दो दिन में एफडीआर आदि कागजी कार्रवाई पूरी कर सड़कों का काम शुरू करवाएंगे। मामले में अब कोई विवाद शेष नहीं रह गया है।
गायत्री शर्मा, अध्यक्ष नपा शिवपुरी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!