दिल्ली-यूपी में घटी डिमांड, शिवपुरी में औंधे मुंह गिरे टमाटर के भाव, 1200 से आया 150 पर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। टमाटर की पैदावार के रूप मे पहचान बना चुके शिवपुरी जिले की किसानो को अब किसानो को रूला रहा है। टमाटर की 20 दिन पूर्व 1200 रूपए क्रेट का दाम था अब लुढकर 150 रूपए पर आ चुका है इसलिए किसानो की लागत भी निकलना मुश्किल हो गया। इसके ​पीछे दो कारण बताए है कि टमाटर की आवक अब बंपर हो चुकी और दूसरा महानगर के किसान भी टमाटरो का उत्पादन करने लगे है। 

ऐसे में किसानों को उनकी उपज की लागत तक नहीं निकल पा रही है।
बताया जा रहा है कि पहले शिवपुरी से टमाटर की खेप उप्र से लेकर दिल्ली व अन्य बड़े शहरों में होती थी, जिस कारण दाम अच्छे मिलते थे। लेकिन इस बार उन महानगरों में भी टमाटर की उतनी खपत नहीं है, क्योंकि उन क्षेत्रों में भी किसानों ने टमाटर की पैदावार शुरू कर दी है। 

इधर शिवपुरी जिले में भी इस बार किसानों ने टमाटर का उत्पादन अधिक किया है। किसानों की माने तो टमाटर में सबसे अधिक खर्चा दवाइयों का है। इसलिए एक बीघा खेत में खाद, बीज व दवाइयों को मिलाकर करीब 50 हजार रुपए से अधिक का खर्चा हो जाता है। अब जब दाम कम मिल रहे हैं तो किसानों की यह चिंता सता रही है कि उन्होंने कर्ज लेकर यह टमाटर की खेती की थी। ऐसे में उनकी लागत अब कैसे निकलेगी।

शुरूआत में एक हजार रुपए थे क्रेट के दाम
25 दिन पहले जो टमाटर आ रहा था, उसकी महानगरों में बहुत मांग थी और व्यापारी सीधे किसानों के खेतो पर ही जाकर एक हजार रुपए से लेकर 1200 रुपए की एक क्रेट ले रहे थे। तब किसानों को लगा कि उनको इस बार अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन जैसे ही दिवाली के बाद फिर यह व्यापार शुरू हुआ तो अचानक से दाम गिरकर 150 रुपए क्रेट पर आ गए है। बड़ी बात यह है कि अभी दो दिन पहले एक दाम करने को लेकर किसानों व व्यापारियों ने बैठक की थी, लेकिन उसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा और किसान परेशान है।

महानगरों में घटी डिमांड
इस बार टमाटर लगाने में काफी लागत लगी है। अगर इसी तरह से कम दाम चलते रहे तो घाटा हो जाएगा। महानगरों में भी शिवपुरी के टमाटर के डिमांड उतनी नहीं है जो कि पहले होती थी।
दिलीप रावत किसान, पिपरसम

जब टमाटर आने की शुरुआत लेकिन अब चारों तरफ से टमाटर आ रहा है। इसलिए दाम 100 से 150 रुपए प्रति रंट हो गए है। अब दूसरे क्षेत्रों में भी टमाटर की पैदावार होने लगी। इसलिए यह स्थिति बनी है।
भागीरथ कुशवाह, सब्जी व्यापारी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!