शिवपुरी शहर मे हवा मे उड रही थी बाइक ने संतोष को उडाया मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के न्यू मधुरम स्वीटस के नए शो रूम के सामने थीम रोड पर एक हवा मे उड रही एक बाइक ने एक युवक मे टक्कर मार दी,युवक सडक क्रॉस कर रहा था। इस घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,इलाज के दौरान 26 साल के युवक की मौत होने की खबर मिल रही है। 

जानकारी के अनुसार बीते 13 नवंबर को फिजीकल क्षेंत्र मे साइस कॉलेज के गेट के सामने  रजक उम्र 26 पीटर इंग्लैड शोरूम के पास सडक क्रॉस कर रहा था तभी माधव चौक से तेज रफ्तार मे आ रहे बाइक सवार ने संतोष को कुचल दिया।  बाइक का नंबर MP33MQ3251 है। पुलिस के मुताबिक, चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा था। वह हादसे के बाद मौके से भाग गया।

संतोष के सिर, कमर, पेट और दाहिने पैर के घुटने में चोट आई थी। उनके दाहिने कान से भी खून निकल रहा था। उन्हें पहले शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते वहां से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां बुंदेलखंड अस्पताल में उनका इलाज चला।

ग्वालियर से छुट्टी मिलने के बाद शुक्रवार को उन्हें दोबारा शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!