महाराष्ट्र की बेटियों का दम, 100 और 3000 मीटर दौड़ में जीते गोल्ड

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। 
शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 70वीं राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को कई स्पर्धाओं के फाइनल हुए। महाराष्ट्र की खिलाड़ियों ने 100 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। 400 मीटर में तेलंगाना और पोल वॉल्ट में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी पहले स्थान पर रहीं।

100 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की सबरी संदीप ने 11.80 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की पटोक्रिशा 12.01 सेकंड के साथ दूसरे और दिल्ली की अमियारा खोंसला 12.07 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

3000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की हिमांशी प्रवीण ने 10 मिनट 12.64 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की थनिष्का 10 मिनट 13.94 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की रूही गिरीशराम ने 10 मिनट 13.97 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। वह रजत पदक से 0.03 सेकंड पीछे रहीं।

400 मीटर फाइनल में तेलंगाना की नल्लावेली ने 55.89 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। केरल की अलका सिनौज 56.14 सेकंड के साथ दूसरे और केरल की इवानाटोमी 56.58 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पोल वॉल्ट फाइनल में उत्तर प्रदेश की प्रेक्षा पटेल ने 2.80 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की लेंका ने 2.70 मीटर के साथ रजत और तमिलनाडु की तनिष्का श्री ने 2.60 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!