शिवपुरी के 14 इलाकों में बिजली कंपनी के शिविर, बिल संशोधन और

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शिवपुरी के संभाग प्रथम एवं शिवपुरी वृत्त के क्षेत्रांतर्गत कंपनी से प्राप्त निर्देशों के तहत संपर्क अभियान कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विद्युत उपभोक्ताओं से नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन, ई-केवाईसी एवं विद्युत संबंधी अन्य शिकायतें प्राप्त कर उनका मौके पर निराकरण किया जाएगा।

विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी सेवाओं और शिकायतों के समाधान के लिए सुविधाजनक व त्वरित माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क अभियान कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

21 नवम्बर को आयोजित होने वाले संपर्क अभियान कैम्पों में वितरण केंद्र शिवपुरी शहर पूर्व क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 29 में फिजीकल थाना संजय कॉलोनी के पास, वितरण केंद्र शिवपुरी शहर पश्चिम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 19 में गोविंदपुरा कॉलोनी, वितरण केंद्र शिवपुरी ग्रामीण अंतर्गत ढकरोला के मंदिर के पास, वितरण केंद्र सतनवाड़ा के ग्राम इमलिया के पंचायत भवन में, वितरण केंद्र बडौदी के ग्राम टोंका में पंचायत भवन में, वितरण केंद्र पोहरी प्रथम के ग्राम सालोदा में पंचायत भवन पर, वितरण केंद्र पोहरी द्वितीय के ग्राम इदुरखी के आंगनवाड़ी के पास, वितरण केंद्र बैराड़ प्रथम के ग्राम गाजीगढ में प्राथमिक विद्यालय के पास, वितरण केंद्र बैराड़ द्वितीय के ग्राम बालापुर के प्राथमिक विद्यालय के पास, वितरण केंद्र बदरवास के ग्राम बूढाडोंगर में पंचायत भवन के पास, वितरण केंद्र खैराघाट के ग्राम जरगंवा सानी के विक्रम सिंह के मकान के पास, वितरण केंद्र दिनारा के ग्राम डबरादिनारा में पंचायत भवन के पास, वितरण केंद्र नरवर के वार्ड नम्बर 9 में मंगल भवन के पास, वितरण केंद्र खनियाधाना शहर के ग्राम वनखेडा में शिविर लगाए जाएगें। 

विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित कैम्प में उपस्थित होकर नवीन कनेक्शन, बिल संशोधन, ई-केवाईसी तथा अन्य विद्युत शिकायतों का निराकरण कराएं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!