शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा नगर मे रहने वाली एक साहू परिवार के बहू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के सास ससुर ने बहू के गायब होने पर करैरा थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता की 6 साल की मामूम बेटी है,अब वह अपनी मॉ के घर वापसी का इंतजार कर रही है।
दावा किया जा रहा है कि घर से भागने वाला प्रेमी जोडा प्रेमिका रिश्ते में बुआ की बेटी है और मामा मामा का दूर का बेटा है। कुल मिलाकर रिश्तेदारी मे पनपे इस प्यार ने मार्यादा तार तार कर दी वही मॉ की इस मोहब्बत ने मासूम का जीवन बर्बाद कर दिया।
जानकारी के अनुसार करैरा नगर मे स्थित न्यू गल्ला मंडी मे बालाजी धर्म कांटे के पीछे निवास करने वाले दुर्ग सिंह साहू ने करैरा थाने मे एक शिकायती आवेदन दिया है इस आवेदन के अनुसार उनकी पुत्रवधु सिमरन साहू बीते 13 नबंवर से घर से फरार है। ससुर दुर्ग सिंह के अनुसार उनकी बहू सिमरन पडौसी युवक पुष्पेन्द्र साहू के साथ फरार हुई। दावा किया जा रहा है सिमरन और पुष्पेन्द्र के बीच रिश्तेदारी है सिमरन बुआ और पुष्पेन्द्र साहू दूर के रिश्ते मे मामा का बेटा लगता है। कुल मिलाकर रिश्तेदारी मे पनपे प्रेम के कारण यह दोनो घर से फरार हुए है।
मॉ की मोहब्बत ने दिया मासूम बेटी को दर्द
ससुराल से फरार हुई सिमरन साहू की एक 6 साल की बेटी है,उसकी मॉ पर क्यो नही है और घर से क्यो गायब हुई है इस सवाल के जबाव अभी उसके पास नही है लेकिन यह मासूम अपनी मॉ के वापस लौटने का इंतजार कर रही है।
ससुर दुर्ग सिंह साहू ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बहू घर से करीब 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई है। साथ ही लगभग साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति गायब होने की बात भी आवेदन में कही गई है। परिवार का कहना है कि 13 तारीख को करेरा थाने में आवेदन देने के बावजूद आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।