शिवपुरी। शिवुपरी सीएमएचओ का एक दर्जन क्लीनिक सील करने का दावा अच्छा है, लेकिन यह सवाल भी लाजिमी है कि 15 साल तक विभाग का खुफिया तंत्र कोमा मे था। स्वास्थय विभाग के खुफिया तंत्र का कोमा का इलाज जब शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने इलाज किया तो शिवपुरी मे थर्सडे (गुरुवार) वाला रहस्मयी डॉक्टर पकडा गया,यह डॉक्टर पिछले 15 साल से मरीजो का इलाज कर रहा था। इस डॉक्टर की डिग्री की जांच की तो वह मिस्स्टर इंडिया जेसे गायब मिली। अब सवाल उठता है कि इस रहस्मयी डॉक्टर को शिवपुरी मे पनाह कौन दे रहा था।
15 साल से इजाल कर रहा था राजस्थनी डॉक्टर
शिवपुरी की श्रीराम कॉलोनी में स्थित कैलादेवी मेडिकल स्टोर के पीछे एक किराए का कमरा लेकर चर्मरोग विशेषज्ञ के रूप मे डॉक्टर एसके माथुर शहर के मरीजो का इलाज कर रहा था। यह डॉक्टर शिवपुरी मे प्रतिमाह के दो गुरूवार को शिवपुरी आता था और कैलादेवी मेडिकल स्टोर के पीछे एक कक्ष लेकर रोगियों का उपचार करता था। यह डॉक्टर बिना किसी पात्रता के मरीजो को इलाज कर रहा था इसकी सूचना स्वास्थय विभाग को मिली।
इस सूचना पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में छापामार दल बनाया गया। इसमें फार्मासिस्ट बालेन्दु रघुवंशी, एपीडिमियोलॉजिस्ट लालजू शाक्य को शामिल किया गया। निरीक्षण के निर्देश दिए गए। छापामार दल ने मौके पर जाकर राजस्थान, कोटा के डॉ. एसके माथुर को रोगियों का उपचार करते हुए पाया। छापामार टीम ने जब उपचार करने की पात्रता का पंजीयन मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहे। इस पर छापामार दल ने तत्काल उपचार स्थल को सील कर नियमानुसार कार्रवाई की।
अब सबसे बडा सवाल
मां कैलादेवी मेडिकल स्टोर की भूमिका पर सवाल उठ रहे है। क्या मेडिकल स्टोर इस झोलाछाप क्लीनिक का 'फ्रंट' (मुखौटा) था? क्या डॉक्टर द्वारा लिखी गई सारी महंगी दवाइयां जानबूझकर इसी मेडिकल स्टोर से बिकवाई जाती थीं? यह सिंडिकेट कैसे काम कर रहा था? और सबसे बडा सवाल यह डॉक्टर सिटी कोतवाली की किराएदार की सूची मे दर्ज था क्या

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।