Shivpuri News: महिला एडवोकेट का पीछा, रास्ते मे छेडछाड, कैमरे मे कैद किया तो भागा, पढिए खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुरानी शिवपुरी निवासी एक महिला एडवोकेट के साथ डेढ माह से पीछा करने, अश्लील इशारे करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शहर के ही रहने वाले एक युवक पर लगातार छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी निवासी महिला एडवोकेट प्रतिदिन अपने घर से शिवपुरी न्यायालय में प्रैक्टिस के लिए जाती हैं। पीड़िता का आरोप है कि शिवपुरी निवासी शिवम शर्मा पुत्र ओमप्रकाशर्मा  निवासी वार्ड क्रमांक 25 झांसी रोड जवाहर कॉलोनी पिछले डेढ माह से उनका पीछा कर रहा है और बीते करीब डेढ़ माह से लगातार छेड़छाड़ कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब वह महिला थाने के पास स्थित दरगाह के नजदीक टैक्सी का इंतजार कर रही थीं, आरोपी वहां पहुंचा और उन्हें देखकर गंदे-गंदे इशारे करने लगा।

चाय की दुकान तक किया पीछा
आरोपी की हरकत से घबराकर महिला एडवोकेट वापस न्यायालय परिसर के बाहर एक चाय वाले के पास पहुंचीं और उसे पूरी घटना बताई। आरोप है कि मनचला वहां तक पीछा करते हुए आ धमका और उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुझे बाद में देखता हूं।

वीडियो बनाया तो भागा, दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 को जब वह महल रोड के रास्ते महल के पिछले गेट व झांसी रोड जवाहर कॉलोनी के पास अपने घर जा रही थीं, तब युवक शिवम शर्मा ने एक बार फिर उन्हें देखकर अश्लील इशारे किए। जब महिला एडवोकेट ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वह घबराकर भाग निकला। 

पीड़िता ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया। लगातार मिल रही धमकियों और छेड़छाड़ से परेशान महिला एडवोकेट ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!