पिछोर। पिछोर स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) के गूगल-पे के जरिए अज्ञात ठगों ने 92 हजार 290 रु. पार कर दिए। चार ट्रांजेक्शन के लिए सायबर ठगी हुई है। तीन ट्रांजेक्शन में आईडी मुरैना के आदित्य तोमर के नाम से सामने आ रही है। जबकि चौथे ट्रांजेक्शन में एक अन्य का नाम शामिल है। साइबर अपराध के इस मामले की पिछोर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पिछोर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिनेश भार्गव (58) के गूगल-पे के जरिए अज्ञात बदमाशों ने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 92 हजार 290 रु. पार कर दिए हैं। बैंक खाते में मात्र 3 रु. का बैलेंस छोड़ा है।
11 मिनट में चार यूपीआई ट्रांजेक्शन से खाता खाली
सायबर ठगों ने मात्र 11 मिनिट के भीतर चार ट्रांजेक्शन से दिनेश भार्गव का खाता खाली कर दिया। गूगल-पे के जरिए पहला यूपीआई ट्रांजेक्शन 7 सितंबर की दोपहर 3:15 बजे 20 हजार रुपए मिथुन कुमार समल नाम के व्यक्ति को हुआ है और दूसरा 3:19 बजे 30 हजार रुपए, तीसरा 3:20 बजे 30 हजार रुपए तथा चौथा 3:36 बजे 12,490 रुपए आदित्य तोमर नामक व्यक्ति को हुआ है जो मुरैना जिले को बताया जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।