शिवपुरी,तलाकशुदा बहन को दी पनाह,सनकी जीजा ने साले मे चाकू मार दिया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। ​शहर के सिटी कोतवाली सीमा में एक जीजा ने अपने साले मे चाकू मार दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक का जिला चिकित्सालय मे इलाज के लिए भर्ती कराया है,बताय जा रहा है कि युवक की बहन का तलाक हो गया था और वह उसके पास ही रहती थी,युवक का जीजा आया और उसकी बहन से विवाद करने लगाइ,इस विवाद भी बहन के बीच भाई आ गया तो सनकी जीता ने युवक मे चाकू मार दिया। 

जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉलोनी मे स्थित बाल्मीकि मोहल्ले मे  निवास करने वाले अनिल बाल्मीकि की बहन की शादी अशोकनगर निवासी धमेन्द्र करोसिया से हुई थी। अनिल की बहन का तलाक हो गया था और वह अपने भाई अनिल के साथ शिवपुरी रह रही थी।  गुरुवार रात करीब 8 बजे वह खुन्नस से भरा हुआ शिवपुरी पहुंचा और अपनी पूर्व पत्नी से विवाद करने लगा।


विवाद इतना बढ़ा कि धर्मेंद्र ने अपनी पूर्व पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। अपनी बहन को मौत के मुंह में देख 30 वर्षीय अनिल अपनी जान की परवाह किए बिना बीच में कूद पड़ा। सनकी धर्मेंद्र ने वह चाकू अनिल के पेट में घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।

खून से लथपथ अनिल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी सांसों और मौत के बीच जंग जारी है। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार धर्मेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। सवाल यह है कि आखिर ये सनकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब आएगा?

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!