शिवपुरी,शराब काण्ड,सरपंच सहित 15 गिरफ्तार,आधा सैकडा पर मामला दर्ज

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

करैरा। करैरा अनुविभाग के अमोलपठा (थाना अमोला) में शराब दुकान पर हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस फुल एक्शन मोड में आ गई है। शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून हाथ में लेने वालों को प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि बख्शा किसी को नहीं जाएगा।

यह था पूरा मामला
10 सितम्बर को अमोलपठा स्थित कम्पोजिट शराब दुकान पर कुछ ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर जमकर बवाल काटा था। भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी की, जिससे शासकीय कार्य में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ।

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। मोला थाने में 25 नामजद (छोटेराजा गुर्जर, दुष्यंत परमार, कमल सिंह आदि) और 50-60 अज्ञात महिला-पुरुषों पर गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज। अब तक 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 प्रशासन की सख्त चेतावनी और अपील
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि कोई भी नागरिक कानून को अपने हाथ में न ले। शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर IT एक्ट के तहत सीधा केस दर्ज होगा।

हां करें शिकायत (Helpline Number)
प्रशासन पहले से ही अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। अगर किसी नागरिक को अवैध मदिरा भंडारण या बिक्री की सूचना मिलती है, तो तोड़फोड़ करने के बजाय हेल्पलाइन नंबर: 7987956573 पर तुरंत कॉल करें। इसके अलावा सीधे थाना प्रभारी या एसडीएम से भी शिकायत की जा सकती है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!