शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक विवाहिता शिकायत करने पहुंची, विवाहिता का कहना हैं कि मेरी शादी आज से 3 वर्ष पूर्व मुरैना के सबलगढ़ में हुई थी,लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही मेरा पति व ससुरालजन मुझे प्रताड़ित करने लगे। अभी मेरे ससुरालजनों का कहना हैं कि तू देवर के साथ गलत संबंध बनाकर रह,नहीं तो दहेज लेकर आ। जब ही तु यहां रह सकती हैं,वरना यहां से निकल जा। ससुराल की प्रताडना को लेकर महिला थाने शिकायत करने पहुंची। वहीं अभी विवाहिता का मात्र 8 माह का एक बेटा हैं।
जानकारी के अनुसार मनप्रीत जाटव पत्नी अभिषेक जाटव, पुत्री परमाल जाटव निवासी बैराड़ थाना बैराड़ जिला शिवपुरी ने बताया कि मेरा विवाह 3 वर्ष पूर्व अभिषक जाटव पुत्र राजू जाटव निवासी सवलगड़ जिला मुरैना के साथ हिन्दू रीतिरिवाज में संपन्न हुआ था तथा मेरे परिवारजन द्वारा अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था।
9 माह का हैं बेटा, फिर भी कर रहे हैं ससुराली प्रताड़ित
जिसमें करीब 3-4 लाख रूपये का खर्चा हुआ था। जिसके बाद मुझे एक बेेटा हुआ, वहीं बेटे की उम्र अभी मात्र 9 महीने की हैं, जिसका नाम तरूण जाटव है। मुझको मेरे ससुरालीजन द्वारा शादी के कुछ समय तक तो ठीक-ठाक तरीके से रखा गया लेकिन उसके उपरांत मुझको दहेज को लेकर आये दिन मेरे पति अभिषेक एवं सास रामबेटी, ससुर राजू एवं देवर छोटू जाटव द्वारा मेरे साथ मारपीट की जाने लगी।
तथा मुझसे कहा जाने लगा कि 2 लाख रूपये एवं मोटरसाईकिल वाहन अपने घर से लेकर आ तभी तुझे अपने घर में रखेंगे। जिसके बाद मैंने अपने पति व ससुरालजन से कहा था कि मेरे पिता गरीब एवं निर्धन व्यक्ति है एवं मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। पिता द्वारा अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह किया था।
शादी से पहले विवाहिता ने बताया था कि मैं कम पढ़ी लिखी हूं,फिर भी करते हैं मारपीट
वहीं पीड़िता का कहना था कि मैंने शादी से पहले ही अपने ससुराल वालों का बता दिया था कि मैं कक्षा 7वीं तक पढी-लिखी हूँ इस बात को भी लेकर मेरे ससुराल पक्ष के लोग आये दिन मेरे मार-पीट कर घर से निकाल देने की धमकी देते है जबकि मेरे मायके पक्ष वाले अत्यंत गरीब व्यक्ति है तथा मेरे पिता मजदूरी करते है एवं 1 भाई है जो मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं मनप्रीत का कहना हैं कि मुझको मेरे पति अभिषेक एवं सास रामबेटी, ससुर राजू एवं देवर छोटू जाटव द्वार आये दिन दहेज को लेकर गाली-गलोंच एवं मार-पीट करते है। मैं करीब 9 माह से अपने पिता के घर निवास कर रही हूँ।
देवर की गंदी निगाहे
मेरा देवर छोटू जाटव की निगाहे मेरे प्रति गलत है एवं उसके द्वारा मेरे साथ पूर्व में छेड़-छाड की गई है एवं मेरे पति द्वारा कहा गया कि तू मेरे भाई के साथ संबंध बनायेगी तभी यहां रह सकती हैं, इस गलत बात का विरोध करने पर पति द्वारा मेरे साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई तथा मेरा नाबालिग पुत्र 1 माह का था तब मेरे ससुरलीजनों ने मारपीटर कर घर से भगा दिया उसके पश्चात मैंने अपने पिता को फोन किया तो मेरे पिता जयपुर में मजदूरी का कार्य छोड़कर मेरे ससुराल आये तो मेरे आरोपी ससुरालीजनों द्वारा मेरे माता-पिता के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया तथा मारपीट करने उतारू हो गये तथा उसके पश्चात मेरे पिता ने 112 डायल किया एवं पुलिस बुलाई क्योंकि मुझे ससुरालीजनों ने मुझे कमरे में बंद कर दिया। तथा पुलिस द्वारा मुझे बाहर निकाला गया एवं मेरी हालत गंभीर देखते हुए मेरे माता-पिता मुझे अपने घर ले आये तब से मैं अपने माता-पिता के साथ निवास कर रही हूँ।
%20(2).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।