शिवपुरी। शिवुपरी जिले मे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की अब तीसरी कथा का आयोजन होने वाला है। कथा के अब 3 दिन शेष रह गए है। बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर इस बार रामकथा का वाचन करेगें। इस कथा की तैयारिया शुरू हो चुकी है,इस कथा के लिए 26 बीघा मे विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। वही 8 बीघा मे भोजनालय बनाया जा रहा है। कथा शुरू होने से एक दिन पहले, 23 अक्टूबर को 11 हजार महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और प्रसादी वितरण की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शिवपुरी जिले के करैरा नगर में 24 से 30 अक्टूबर तक बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा का आयोजन होना है इस कथा की तैयारिया अब अंतिम चरण मे पहुंच चुकी है। श्रीराम कथा से एक दिन पूर्व 23 अक्टूबंर को करैरा के मुख्य बाजार से 11 हजार महिलाओ की कलश यात्रा निकलाी जाऐगा। इस कलश यात्रा की विशालता और भव्यता से पूरा करैरा नगर धर्ममय हो जाऐगा। इस कथा मे लाखो भक्तो के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा देश के कई विख्यात संत-महात्मा, जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, कथावाचक, कर्मकांड विशेषज्ञ, ज्योतिषी, राजनेता और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
26 बीघा में डोम, 8 बीघा में भोजनशाला
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे भोला महाराज ने बताया कि कथा स्थल पर 26 बीघा जमीन में विशाल पंडाल और डोम तैयार किया गया है। इसके अंदर बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में डेढ़ से दो लाख धर्मप्रेमियों के पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखकर व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए 8 बीघा क्षेत्र में भोजनशाला बनाई गई है, जहां प्रसादी और भोजन की व्यवस्था रहेगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने के लिए आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। कथा के साथ-साथ यहाँ 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ चलेगा। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जहां लोग अपनी अर्जियां लगा सकेंगे।
सुरक्षा में 1200 पुलिसकर्मी, 100 बॉडीगार्ड भी रहेंगे तैनात
विशाल जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान करीब 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है। इसके अलावा 100 बॉडीगार्ड व्यवस्था संभालेंगे। आयोजन समिति के लगभग एक हजार सदस्य भी श्रद्धालुओं की सहायता, भोजन वितरण, प्रवेश व्यवस्था और अन्य सेवाओं में जुटेंगे। कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी के लिए एलसीडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
चार अस्थायी पार्किंग, दिशा के हिसाब से पहुंचेंगे वाहन
कथा के दौरान करैरा में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग अलग-अलग मार्गों के अनुसार निर्धारित की गई है।
दतिया और झांसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु: मंडी के पीछे बनाई गई अस्थायी पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले श्रद्धालु: मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु: खेरा घाट मोड़ के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे।
वीआईपी और मीडिया प्रतिनिधि: कथा स्थल से करीब 500 मीटर दूर आदर्श विद्यालय परिसर में वाहन पार्क कर सकेंगे।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात बाधित न हो और कथा स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
करैरा मे यह कथा श्री राम हनुमान मानव सेवा समिति, सर्व समाज समिति, ब्राह्मण समाज करैरा और आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों के अनुसार, करैरा नगर के लोग भी इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन समिति का लक्ष्य कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित प्रवेश, सुरक्षित आवागमन, बैठने की सुविधा और भोजन उपलब्ध कराना है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।