शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मझारी गांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 34 वर्षीय चालक दिमान सिंह आदिवासी की मौत हो गई। तालाब किनारे सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास के खेत में पलट गया। चालक वाहन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मक्का की फसल भरने जा रहा था चालक
जानकारी के मुताबिक, दिमान सिंह बुधवार शाम खेत में मक्का की फसल भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। मझारी गांव में तालाब के किनारे अचानक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और जयपाल यादव के खेत में पलट गया। हादसे में दिमान सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घायल चालक को तुरंत बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।