शिवपुरीं। शिवपुरी जिले में किसानों की सुविधा एवं कृषि कार्यों हेतु रासायनिक उर्वरकों (खाद) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 की स्थिति में जिले में वर्तमान में कुल 33 हजार 272 मीट्रिक टन खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि जिले में रवी सीजन (01 अक्टूबर 2026 से अब तक) कुल 6 हजार 530 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। इसमें 3796 मीट्रिक टन यूरिया, 1493 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 751 मीट्रिक टन एनपीके, 433 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 57 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।
जिले के डबल लॉक गोदामों, सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों में यूरिया उर्वरक डबल लॉक गोदामों में 2172 मी.टन, सहकारी समितियों में 993 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 4556 मी.टन कुल 7721 मी.टन उपलब्ध है। डीएपी / टीएसपी उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 918 मी.टन, सहकारी समितियों में 329 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 1807 मी.टन, कुल 3054 मी.टन उपलब्ध है।
एनपीके उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 2948 मी.टन, सहकारी समितियों में 430 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 3459 मी.टन, कुल 6837 मी.टन उपलब्ध है। एसएसपी उर्वरक डबल लॉक गोदामों में 1247 मी.टन, सहकारी समितियों में 97 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 13903 मी.टन, कुल 15247 मी.टन उपलब्ध है। एमओपी उवर्रक डबल लॉक गोदामों में 99 मी.टन तथा निजी विक्रेताओं के पास 315 मी.टन, कुल 414 मी.टन उपलब्ध है।
इस प्रकार जिले के डबल लॉक गोदामों में 7382 मीट्रिक टन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1850 मीट्रिक टन एवं निजी विक्रेताओं के पास 24040 मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता है, जिससे किसानों को आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त करने में आसानी होगी।
%20(40).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।