शिवपुरी। शिवपुरी के चर्चित काण्ड मे आज एक नया अपडेट मिली है कि दुष्कर्म और फोटो वीडियो की दम पर शोषित हो रही दुष्कर्म की पीडिता कलेक्टर शिवपुरी की चौखट पर फरार आरोपी पत्रकार अजय राज सक्सैना की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहुंची। पीडिता का कहना था कि आरोपी फरार घूम रहा है पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर रही है उस पर सत्ताधारी विधायक और मंत्र का हाथ है इसलिए पुलिस दबाव मे है।
शिवपुरी मे आज मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई मे शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे निवास रकने वाली एक 24 साल की युवती अपनी फरियाद लेकर पहुंची थीं। पीडित युवती ने कलेक्टर को फरार आरोपी अजय राज सक्सैना की गिरफ्तारी करने की आवेदन सौंपा है। पीडिता का कहना है कि आरोपी पर 1 अक्टूबर को शिवुपरी की महिला थाने मे बीएनएस की धारा 69 का अपराध दर्ज हुआ था।
जब इस मामले को 13 दिन हो चुके है,पत्रकार अजेय राज सक्सेना पर मामला दर्ज होते ही वह फरार हो गया,पुलिस अभी तक अजेय राज सक्सैना को गिफ्तार नही सकी है। पीडिता ने बातया कि आरोपी के बहार इस प्रकार से घूमने मे मेरी जान को भी खतरा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।