फ्री हिट @ काजल सिकरवार शिवपुरी। शिवपुरी मे आज दिन दहाडे सरे आम शिवपुरी शहर की सडको पर 5 कारे और एक ट्रेक्टर यातायात नियमो के रौंदती रही। चौराहे पर खडी पुलिस देखती रही,मामला एक गरबा के प्रोमोशन से जुडा हैं,गरबा के प्रमोशन मे कारो की छत पर लडकियो को बिठाया गया और शहर की सडको पर घुमाया गया और पुलिस शहर के सभी चौराहे पर मूक दर्शक बनकर देखती रही।
शिवपुरी शहर में एक बड़ा इवेंट होने जा रहा है, इस इवेंट में शहर के कई लड़के—लडकियों ने भाग लिया है। होटल राजमहल पैलेस में होने जा रहे इस गरबा इवेंट में बताया जा रहा है कि मुम्बई के कलाकार भी आ रहे हैं। इस गरबा इवेंट को चर्चा में लाने और इसका प्रमोशन करने के लिए आयोजकों द्वारा सरेआम यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। आज 5 कारों के ऊपर मॉडल्स को बिठाकर शहर में प्रमोशन कराया गया। इस प्रमोशन के लिए आयोजकों ने शहर की मुख्य सड़कों का इस्तेमाल किया, जहां चलती हुई कारों की छत और बोनट पर युवतियों को बिठाकर एक खतरनाक स्टंट किया गया।
जानलेवा लापरवाही और प्रशासन बेखबर
गरबा रास डाडिया सीजन फस्ट नाम से यह कार्यक्रम शहर के दो बत्ती तिराहे पर स्थित राजमहल पैलेस मे कराया जा रहा हैं,इस गरबे मे गैरकानूनी काम किय गया। प्रमोशन का यह तरीका न केवल गैरकानूनी है बल्कि बेहद जानलेवा भी है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलती गाड़ी के ऊपर किसी को भी बिठाना खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है। कारों की हल्की सी रफ्तार या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था और ऊपर बैठे लोगों की जान जा सकती थी। चंद लोगों का ध्यान खींचने के लिए आयोजकों ने न केवल मॉडल्स की जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे आम राहगीरों के लिए भी खतरा पैदा किया।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
हैरानी की बात यह है कि 5 कारों का यह काफिला शहर की सड़कों पर नियमों का खुला मखौल उड़ाता रहा और यातायात पुलिस नदारद रही। इस तरह के आयोजनों के लिए प्रशासन से अनुमति ली जाती है, लेकिन क्या प्रशासन ने इस तरह के जानलेवा स्टंट कर प्रमोशन करने की छूट दी थी।
अब देखना यह है कि मामला सामने आने के बाद शिवपुरी यातायात पुलिस और जिला प्रशासन इन आयोजकों और वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी रसूख के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
इन कारो का यह नंबर
एमपी 077 एएच 7229, एमपी 07उसीएच 9273, 26 बीएच 4930 ई, एमपी 07 जेडएक्स 9421, एमपी 07 सीजे 9395, एमपी 07 एजी 8136 बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।